Ratlam:नगर निगम वार्ड क्रमांक 31 पार्षद निर्वाचन हेतु रिटर्निंग तथा सहायक रिटर्निग अधिकारी नियुक्त

  
Last Updated:  दिसम्बर 13, 2023 " 06:53 अपराह्न"

रतलाम। नगरीय निकायों के उप निर्वाचन वर्ष 2023 उत्तरार्ध के अन्तर्गत रतलाम नगर निगम वार्ड क्रमांक 31 के पार्षद पद पर निर्वाचन हेतु कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार रिटर्निंग अधिकारी रहेंगे। सहायक रिटर्निग अधिकारी एसडीएम रतलाम शहर संजीव केशव पांडे होंगे।

निर्वाचन कार्यक्रम

मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा एक आदेश के तहत जारी निर्वाचन कार्यक्रम के तहत नगरीय निकायों के उप निर्वाचन वर्ष 2023 के लिए निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन तथा नाम निर्देशन पत्र प्राप्ति का कार्य आगामी 15 दिसंबर प्रातः- 10ः30 बजे से होगा। स्थान के आरक्षण के संबंध में सूचना का प्रकाशन भी 15 दिसंबर को किया जाएगा। इसी दिवस मतदान केंद्रो की सूची का प्रकाशन होगा। नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 22 दिसंबर दोपहर 3ः00 बजे तक रहेगी। नाम निर्देशन पत्रों की संविक्षा का कार्य 23 दिसंबर को होगा। अभ्यर्थीता से नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 26 दिसंबर दोपहर 3ः00 बजे तक रहेगी। निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार करने एवं निर्वाचन प्रतिको का आवंटन कार्य 26 दिसंबर को अभ्यर्थीता से नाम वापसी के ठीक बाद होगा। निर्वाचन के लिए मतदान 5 जनवरी को प्रातः 7ः00 बजे से शाम 5ः00 बजे तक होगा। मतगणना तथा निर्वाचन परिणाम की घोषणा 9 जनवरी को की जाएगी।

 588 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *