Ratlam:सैलाना सीएम राइज स्कूल के शिक्षकों का चयन हुआ

  
Last Updated:  दिसम्बर 14, 2023 " 05:18 अपराह्न"

रतलाम/सैलाना। शासकीय सीएम राइज उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सैलाना के शिक्षकों ने शिवगढ़ में आयोजित विभागीय अधिकारी कर्मचारी जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में सहभागिता करते हुए क्षेत्र (जोन) स्तर पर चयनित हुए।

संस्था प्राचार्य वीरेंद्र मिंडा ने संस्था के शिक्षक खिलाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु रवाना किया,
शिवगढ़ में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में संस्था के अंशुल राय एवं कुलदीप उदासी का चयन क्रिकेट प्रतियोगिता में एवं कबड्डी प्रतियोगिता में भवरलाल नागर का चयन क्षेत्र स्तरीय विभागीय कीड़ा प्रतियोगिता हेतु हुआ है।
क्रीड़ा प्रतियोगिता में संस्था के भूपेश श्रीवास,तुलसीराम मालवीय,विक्रम राठौर,संदीप
रारोतीया इत्यादि ने भी विभिन्न कीड़ा प्रतियोगिता में सहभागिता की. संस्था के खिलाड़ियों का मार्गदर्शन वरिष्ठ व्याख्याता मानसिंह डामोर ने किया।
विद्यालय की इस उपलब्धि पर प्राचार्य, शेल्जा दवे, डॉ. राजेश सोनी, सतीश यादव, दिलीप जैन ,लोकेंद्र गहलोत इत्यादि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए क्षेत्र स्तरीय हेतु अग्रिम शुभ कामनाएँ प्रेषित की।

 1,264 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *