Ratlam: सैलाना की बेटी पूनम डोडियार बनी डाक्टर, मां ने कहा बहुत परेशानी झेली है जो आज सफल हो गयी

  
Last Updated:  अप्रैल 7, 2024 " 05:22 अपराह्न"

(sunil Parihar sailana)
रतलाम/ सैलाना।
कहावत है कि प्रतिभा किसी की मोहताज नही होती परिवार का प्रोत्साहन और मेहनत से बड़ी से बड़ी चुनौती भी पार हो सकती है। यह कहावत सैलाना की बेटी पर सही भी होती है जिसने सीमित संसाधन से बड़ी सफलता प्राप्त करी है।
सैलाना जनपद पंचायत में चतुर्थ श्रेणी मे पदस्थ राजू बाई डोडियार की पुत्री डाक्टर पूनम डोडियार ने अपने अथक प्रयास से सफ़लता पूर्वक एमबीबीएस डिग्री प्राप्त कर अपने मा-बाप का और सैलाना का नाम गौरवान्वित किया।
बेटी को इस उपलब्धि पर राजु बाई ने बताया की बेटी को एमबीबीएस करवाने के लिए बहुत परेशानी झेली है जो आज सफल हो गयी।
mbbs बनने पर पूनम डोडियार सफलता का सारा श्रेय अपने माता पिता और भाई रितेश सोनु, बहन को दिया है।
कार्यालय कर्मचारी की बेटी की सफलता पर लघुवेतन कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष विक्रम सिंह पंवार, आनद मालवीय, खन्ना मैडम, अंशुल पटेल सहित अन्य ने हर्ष व्यक्त किया है।

 1,211 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *