Ratlam:लम्बी कूद हेतु राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रिंस परमार का हुआ चयन

  
Last Updated:  दिसम्बर 15, 2023 " 08:41 अपराह्न"

रतलाम। शालेय स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत एथलेटिक्स प्रतियोगिता विकासखंड स्तरीय एवं जिला स्तरीय में प्रिंस परमार पिता सुंदर लाल परमार ने गोल्ड मेडल मिलने के बाद संभाग स्तरीय प्रतियोगिता उज्जैन को 5.71 मीटर की छलांग लगाकर गोल्ड मेडल हासिल किया और पूरे संभाग में प्रथम स्थान प्राप्त किया था।

परमार ने 10 से 15 दिसंबर 2023 तक राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 5.91 मी. की लंबी कूद में छलांग लगाकर सिल्वर मेडल हासिल किया एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर पूरे मध्यप्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया। अब मध्य प्रदेश का नेतृत्व करते हुए दिल्ली में एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित होगी उसमें सहभागिता करेंगे। उक्त उपलब्धि पर परिवार सहित शासकीय सीएम् राईज विनोबा स्कूल रतलाम की प्राचार्य संध्या वोहरा एवं उप प्राचार्य गजेंद्र सिंह राठौर, जिला क्रिडा अधिकारी महेंद्र सिंह सोलंकी, जिला संयोजक दिपेंद्र सिंह ठाकुर, खेल शिक्षक प्रहलाद बैरागी ने बधाईयां दी।

 619 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *