रतलाम जिले में राजस्व महा अभियान जारी, किसान बंधु नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन आदि प्रकरणों का निराकरण करवाएं

  
Last Updated:  जनवरी 25, 2024 " 02:43 अपराह्न"

रतलाम। मध्यप्रदेश शासन के निर्देश अनुसार रतलाम जिले में भी राजस्व का महा अभियान जारी है। आगामी 29 फरवरी तक चलने वाले इस महा अभियान के अंतर्गत राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण और राजस्व अभिलेखों की त्रुटियों को सुधारा जा रहा है।

इस महाअभियान में लंबित राजस्व प्रकरणों जैसे नामांतरणबंटवारासीमांकनअभिलेख दुरुस्ती के प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण के साथ-साथ राजस्व अभिलेखों को शुद्ध बनाए रखना भी शामिल किया गया है। अभियान के प्रारंभिक दिवसों में जिले के विभिन्न ग्रामों में बी 1 का वाचन किया गया। समग्र ई केवाईसी तथा समग्र से खसरे की लिंकिंग का कार्य एमपी ऑनलाइन अथवा सीएससी किओस्क के माध्यम से किया जा सकेगा।

वाचन में प्राप्त फोती नामांतरण के प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण किया जाएगा। नक्शे की त्रुटियों को शुद्ध किया जाएगा जिससे नक्शे तथा खसरे का मिलान हो सके। खसरे में नाम की त्रुटिरकबे की त्रुटिशामिल नंबरों की त्रुटिइस प्रकार से राजस्व रिकॉर्ड की त्रुटियों की निराकरण हेतु यह अभियान संचालित किया जा रहा है। जिले के किसान बंधुओ से अपील की गई है कि राजस्व भूमि के रिकॉर्ड अंतर्गत नामांतरणबंटवारासीमांकनत्रुटि सुधार के आवेदन प्रस्तुत कर अपने प्रकरणों का निराकरण करा सकते हैं।

 400 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *