Ratlam:सैलाना में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया

  
Last Updated:  जनवरी 26, 2024 " 04:37 अपराह्न"

sunil Parihar रतलाम/सैलाना। राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस सैलाना में हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया। विधायक कार्यालय पर सैलाना के नव निर्वाचित विधायक कमलेश्वर डोडियार द्वारा,जनपद पंचायत में अध्यक्ष कैलाशी बाई चारेल, नगर परिषद प्रांगण में अध्यक्ष चैतन्य शुक्ला द्वारा, बस स्टेंड चौराहे पर पूर्व विधायक हर्ष विजय गहलोत, डीडी मार्केट मे पूर्व विधायक संगीता चारेल द्वारा झंडा फहराया गया। इस अवसर पर परंपरागत रूप से स्कूल के बच्चों ने प्रभात फेरी निकली जो नगर के विभिन्न मार्गो से हो कर हाई स्कूल मैदान पहुंची। जहा पर जनपद अध्यक्ष और sdm मनीष जैन ने परेड की सलामी ली।एसडीएम ने मुख्यमंत्री के भाषण का वाचन किया। स्कूल के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर सैलाना के अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रशंसनीय कार्य हेतु एसडीएम द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान किए गए।
उप जैल सैलाना, जलसंसाधन विभाग ,वनविभाग, कृषि विभाग स्वास्थ विभाग आदि कार्यालय में विभाग प्रमुख द्वारा झण्डा वंदन किया जाने के समाचार मिले हैं।
वहीं गणतंत्र दिवस समारोह में सैलाना के सभी शासकीय कार्यालयों में झण्डा फहराया गया लेकिन आबकारी विभाग के सैलाना वृत के उप निरीक्षक कार्यालय पर गणतंत्र दिवस पर झण्डा नहीं फहराया गया आस पास पूछने पर बताया की आज तो कोई भी नही आया है।

 578 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *