किसान हमारे भगवान हैं, इनकी सेवा करना ईश्वर भक्ति के बराबर है- राजस्व मंत्री श्री वर्मा

  
Last Updated:  फ़रवरी 3, 2024 " 06:17 अपराह्न"

भोपाल। किसान हमारे अन्नदाता हैं, भगवान हैं। हमारी किसानों, आमजन के प्रति जबावदेही है। इनकी सेवा करना ईश्वर की भक्ति के बराबर है। इन्हें अपनी समस्याओं के समाधान के लिए भटकना ना पड़े। इसी उद्देश्य से प्रदेश में राजस्व महाअभियान चलाया जा रहा है। सभी राजस्व अधिकारी सकारात्मक सोच एवं सेवाभाव के साथ राजस्व संबंधी प्रकरणों का जल्द से जल्द निराकरण करें, जिससे आमजन की विभाग के प्रति, विश्वास और सम्मान बढ़े। यह विचार राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने शनिवार को रायसेन में राजस्व महाअभियान की समीक्षा बैठक में व्यक्त किए।

राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने अविवादित और विवादित नामांतरण, बंटवारा, पारिवारिक बंटवारा, सीमांकन, हकत्याग आदि के लंबित प्रकरणों तथा इनके निराकरण हेतु अपनाई जा रही प्रक्रिया की तहसीलदारों, एसडीएम से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सीमांकन प्रकरणों का निराकरण सभी पक्षों की उपस्थिति में किया जाए, जिससे कि आगे विवाद की स्थिति निर्मित ना हो। बैठक में राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने सभी राजस्व अधिकारियों से कहा कि वे ग्रामीण क्षेत्रों का सतत् भ्रमण करें। जनप्रतिनिधियों के दौरे के समय भी राजस्व अधिकारी मौजूद रहें। राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि अच्छा कार्य करने वाले शासकीय सेवकों का सम्मान होगा और लापरवाही बरतने वालों के विरूद्ध कार्यवाही भी की जाएगी।

राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने रायसेन कलेक्टर अरविन्द दुबे की सराहना करते हुए कहा कि उनके निर्देशन में राजस्व अमले द्वारा बेहतर काम किया जा रहा है। उन्होंने राजस्व अधिकारियों तथा मैदानी अमले की भी सराहना करते हुए कहा कि सभी पूरी लगन, निष्ठा के साथ राजस्व विभाग की योजनाओं, सेवाओं को किसानों और आमजन के पास सुगमता से पहुंचाने के लिए कार्य करें। बैठक में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल, सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन तथा राकेश शर्मा भी उपस्थित रहे।

chief editor Uttam Sharma. mk choudhari
Spasht.K@gmail.com
Spashtkhabar16@gmil.com

 560 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *