Ratlam:चना, मसूर एवं सरसों के पंजीयन हेतु जिले में 65केन्द्र स्थापित, पंजीयन अंतिम तिथि 10 मार्च

  
Last Updated:  फ़रवरी 18, 2024 " 06:51 अपराह्न"

चनामसूर एवं सरसों के पंजीयन हेतु जिले में 65केन्द्र स्थापित

पंजीयन अंतिम तिथि 10मार्च

रतलाम। जिले में चनामसूर एवं सरसों की खरीदी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जाएगीजिसके पंजीयन 20 फरवरी से 10 मार्च तक ई-उपार्जन पोर्टल पर किया जाना है। उपसंचालक कृषि ने बताया कि जिले में विकासखण्ड रतलाम में 13 केन्द्रजावरा में 13, पिपलौदा में 8, सैलाना में 3, बाजना में 2 तथा आलोट में 26 केन्द्रइस प्रकार कुल 65 केन्द्र पंजीयन हेतु स्थापित किए गए हैंजिसके लिए केन्द्रवार नोडल अधिकारी एवं 6 सेक्टर अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

साथ ही अन्य माध्यमों एम.पी. आनलाईन, कियोस्क, कामन सर्विस सेन्टर, लोक सेवा केन्द्र एवं सायबर केफे पर भी किसान पंजीयन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। पंजीयन कराने हेतु आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्डबैंक पासबुकखाता खसरा के साथ पंजीयन केन्द्रों पर पंजीयन हेतु उपस्थित हों। कृषक चनामसूर एवं सरसों का समर्थन मूल्य पर उपार्जन हेतु अधिकाधिक संख्या में केन्द्रों पर पहुंचकर पंजीयन कराएं जिससे फसल का उपार्जन किया जा सके।

 525 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *