मुख्यमंत्री श्री चौहान ने संबोधित किया-

  
Last Updated:  अगस्त 15, 2021 " 11:03 पूर्वाह्न"

ad

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने संबोधित किया-

भोपाल| मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इस साल भी हम मध्यप्रदेश में 2 हजार किमी सड़कें बना रहे हैं। हमने सिंचाई की क्षमता को बढ़ा दिया है। 65 लाख हेक्टेयर में जमीन पर सिंचाई का हमारा लक्ष्य है। हमारा संकल्प है 1 करोड़ 22 लाख घरों में नल से जल।

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 75 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर भोपाल स्थित मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश को बनाना केवल सरकार का काम नहीं है। केवल सरकारी अधिकारी, कर्मचारी नहीं बना सकते। अलग-अलग वर्गों की पंचायतों के आयोजन का क्रम फिर होगा। जनता को भागीदार बनाके ​योजनाएं बनेंगी और उनके ​क्रियान्वयन का काम किया जाएगा। हमारा संकल्प है नौजवानों के लिए रोजगार सृजन। हमारी कोशिश होगी 1 लाख रोजगार के अवसर जवानों को पैदा करके दे सकें।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि गुड गवर्नेंस के माध्यम से योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद को मिले। कृषि की अधोसंरचना के लिए हमारा प्रयास लगातार जारी है। केवल परंपरागत ऊर्जा नहीं, सोलर ऊर्जा की तरफ हम ध्यान दे रहे हैं। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में सोलर पॉवर प्लांट लगाए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि बिना इलाज के हम किसी गरीब को नहीं रहने देंगे। #AyushmanBharat के अंतर्गत मध्यप्रदेश में 2.5 करोड़ से अधिक गरीब नागरिकों का हेल्थ कार्ड बनाया गया है, जिससे उन्हें चिन्हित अस्पतालों में ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज मिलता है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हमारा संकल्प है नौजवानों के लिए रोजगार सृजन। हमारी कोशिश होगी 1 लाख रोजगार के अवसर जवानों को पैदा करके दे सकें। मैं रोज एक पेड़ लगाता हूं। मैं आपसे भावुक अपील करता हूं रोज नहीं तो साल में एक पेड़ लगाएं। हमारे पूरे प्रदेश में सीएम राइज स्कूल एक अलग मॉडल बनेंगे

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मैं रोज एक पेड़ लगाता हूं। मैं आपसे भावुक अपील करता हूं रोज नहीं तो साल में एक पेड़ लगाएं। हमारे पूरे प्रदेश में सीएम राइज स्कूल एक अलग मॉडल बनेंगे।

 452 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *