Ratlam: मिलावट से मुक्ति अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अपनी कार्यवाहियों में तेजी लाएं

  
Last Updated:  फ़रवरी 26, 2024 " 08:24 अपराह्न"

Ratlam: मिलावट से मुक्ति अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अपनी कार्यवाहियों में तेजी लाएं- कलेक्टर

समय सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिया निर्देश

रतलाम। समय सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक सोमवार शाम कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई। कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार ने बैठक में जिले के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत नमूने लेने की कार्रवाइयों में तेजी लाएं, खाद्य पदार्थ निर्माण फैक्ट्रीयों का भी निरीक्षण करें। फैक्ट्री में अव्यवस्था तथा नियम विरुद्ध कार्य पाए जाने पर फैक्ट्री सील की जाए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत अमन वैष्णव, अपर कलेक्टर आर.एस. मंडलोई, डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, डीएफओ श्री निगवाल तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

आगामी 29 फरवरी को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रदेश भर में किए जाने वाले विभिन्न निर्माण कार्यों के लोकार्पण, भूमिपूजन के संबंध में बैठक में कलेक्टर श्री लाक्षाकार द्वारा निर्माण विभागों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम रतलाम में विधायक सभागृह में आयोजित होगा। इसके अलावा नामली, जावरा, आलोट, सैलाना, ताल, बड़ावदा, पिपलोदा में भी कार्यक्रम आयोजित होंगे। कलेक्टर ने सभी लाइन डिपार्टमेंट को निर्देशित किया कि वे अपने विभाग से संबंधित लोकार्पण, भूमिपूजन के शिलालेख का फॉर्मेट अपने भोपाल मुख्यालय से प्राप्त करें।

बैठक में कलेक्टर द्वारा निरीक्षण एप के इस्तेमाल की समीक्षा भी करते हुए निर्देशित किया कि सभी अधिकारी निरीक्षण एप का इस्तेमाल करें, इससे निरीक्षण प्रणाली में कसावट आएगी। कलेक्टर ने महिला बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर, शिक्षा विभाग के खंड शिक्षा अधिकारी तथा खंड स्त्रोत समन्वयक द्वारा किए जाने वाले निरीक्षण को भी एप से जोड़ने के निर्देश दिए। कलेक्टर द्वारा जिले के सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने कार्यालयों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें। इसके लिए जिला स्तर से कार्यालयों को एक-एक लाख रुपया उपलब्ध कराया गया है जिससे वह अपने कार्यालय में साफ सफाई, विभिन्न व्यवस्थाएं, फाइल संधारण, रिकॉर्ड संधारण को नियोजित ढंग से करके आईएसओ प्रमाण पत्र हासिल कर सके।

chief editor Uttam Sharma. mk choudhari
Spasht.K@gmail.com
Spashtkhabar16@gmil.com

 549 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *