रतलाम: विधायक श्री मकवाना ने पीएम स्वनिधि योजना के हितग्राहियों का स्वागत किया
Last Updated: अगस्त 29, 2021 " 01:59 अपराह्न"
ad
रतलाम: विधायक श्री मकवाना ने पीएम स्वनिधि योजना के हितग्राहियों का स्वागत किया
शहरी पथ विक्रेताओं को योजना के द्वितीय चरण का ऋण वितरण
रतलाम| मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा आज 29 अगस्त को दोपहर एक बजे से बालाघाट में पीएम स्वनिधि योजना के हितग्राहियों को ऋण वितरण कर उनसे संवाद किया जा रहा हैं कार्यकम का सीधा प्रसारण नगर परिषद धामनोद द्वारा आजाद चौक स्थित मांगलिक भवन पर कार्यकम के तहत आयोजन किया गया| धामनोद में नगर परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रतलाम ग्रामीण विधायक दिलीप कुमार मकवाना ने हितग्राहियों को पुष्पमाला पहना कर स्वागत किया तथा बतौर मुख्य अतिथि विधायक श्री मकवाना ने भाजपा सरकार के जनहितैषी योजनाओं व कार्यो के बारे में उपस्थित हितग्राहियों को संबोधित किया |
कार्यक्रम में विशेष अतिथि भाजपा नेता लोकेन्द्र सिंह सिसोदिया, कारुलाल पाटीदार, देवीलाल गोरा,मोहनलाल शर्मा ,सोहनबाई सुतार, का स्वागत उपस्थित हितग्राहियों एवं नागरिको द्वारा किया गया| कार्यक्रम में बालाघाट में चल रहें कार्यक्रम का प्रसारण अतिथियों हितग्राहियों एवं अधिकारियोंं कर्मचारियो ने प्रोजेक्ट के माधयम से देखा गया| इस अवसर पर एसडीएम एवं नगर परिषद प्रशासक एम एल आर्य , लक्ष्मीकांत शर्मा, सत्यनारायण पाटीदार, पहलाद पाटीदार, पटवाारी रक्मेश्वर खराडी सहित जनप्रतिनिधि ,हितग्राही एवं नगर परिषद के कर्मचारी उपस्थित रहें, कार्यक्रम का संचालन सावरिया राव ने किया|