Ratlam:भाजपा के संकल्प पत्र सुझाव हेतु प्रबुद्धजन सम्मेलन का आयोजन, केंद्रीय मंत्री व प्रदेश के कैबिनेट मंत्री रहेगे मुख्य अतिथि

  
Last Updated:  मार्च 9, 2024 " 04:50 अपराह्न"

भाजपा के संकल्प पत्र सुझाव हेतु प्रबुद्धजन सम्मेलन का आयोजन
केंद्रीय मंत्री व प्रदेश के कैबिनेट मंत्री रहेगे मुख्य अतिथि

रतलाम। विकसित भारत- मोदी की गारंटी अभियान के तहत् भाजपा के संकल्प पत्र मे सुझाव हेतु 10 मार्च को प्रबुद्धजन सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन मे केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम राज्य मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा, प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप एवं वन पर्यावरण , अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री नागर सिंह चौहान मुख्य अतिथि रहेगे।

भाजपा के लोकसभा संकल्प पत्र प्रभारी शैलेंद्र डागा ने बताया कि प्रबुद्धजन सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय करेगे। इस अवसर पर ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर एवं लोकसभा प्रत्याशी अनीता नागर सिंह चैहान विशेष अतिथि रहेगी। सम्मेलन का आयोजन प्रातः 11ः00 बजे सजन प्रभा सभागार मे किया गया है। सम्मेलन के दौरान विकसित भारत संकल्प पत्र के लिए लिखित सुझाव भी लिए जायेगे। श्री डागा ने प्रबुद्धजनों से सम्मेलन मे अधिक से अधिक उपस्थित होकर अपने सुझाव देने का आग्रह किया है।

chief editor Uttam Sharma. mk choudhari
Spasht.K@gmail.com
Spashtkhabar16@gmil.com

 569 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *