लोकसभा चुनाव: भाजपा ने जारी की दूसरी सूची, 72 उम्मीदवारों के नाम इसमें शामिल सूची देखिए-

  
Last Updated:  मार्च 13, 2024 " 08:45 अपराह्न"

नई दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 72 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी, अनुराग ठाकुर, प्रह्लाद जोशी, पीयूष गोयल, भारती पवार, शोभा करंदलाजे, अनिल बलूनी और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर के नाम शामिल हैं।

इसके अलावा सिरसा से अंशोक तंवर, गुरुग्राम से राव इंद्रजीत सिंह, फरीदाबाद से कृष्ण पाल गुर्जर, धारवाड़ से प्रहलाद जोशी, हावेरी से पूर्व सीएम बसवराज बोम्मायी, बेंगुलरु साउथ से तेजस्वी सूर्या और इंदौर से शंकर लालवानी को टिकट दिया है। इसके अलावा मुंबई उत्तर से बीड़ से पंकजा मुंडे, गढ़वाल से अनिल बलूनी और हरिद्वार से पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को टिकट दिया है।
भाजपा ने दूसरी लिस्ट में तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, कई केंद्रीय मंत्रियों के नाम भी इस सूची में शामिल हैं।

बतादे कि इससे पहले भाजपा ने 195 उम्मीदवारों वाली पहली सूची जारी की थी। उस सूची में पार्टी ने पीएम नरेंद्र मोदी को वाराणसी से उम्मीदवार बनाया था।

chief editor Uttam Sharma. mk choudhari
Spasht.K@gmail.com
Spashtkhabar16@gmil.com

 637 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *