Ratlam:भाजपा जिला अध्यक्ष ने की सभी मंडलों मे प्रभारियों की नियुक्ति

  
Last Updated:  अप्रैल 3, 2024 " 04:09 अपराह्न"

भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने की सभी मंडलों मे  प्रभारियों की नियुक्ति

रतलाम। लोकसभा चुनाव को ध्यान मे रखते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने भाजपा के सभी 24 मंडलों मे नियुक्त किये है। यह नियुक्तियां  जिला प्रभारी प्रदीप पांण्डेय की सहमति से की गई है। जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि रतलाम शहर विधानसभा के सूरजमल जैन मंडल प्रभारी लाल बहादुर पाटीदार, मुखर्जी मंडल प्रभारी दिनेश शर्मा, दीनदयाल मंडल प्रभारी मनोज शर्मा, कुशाभाऊ ठाकरे मंडल प्रभारी सोना शर्मा, अम्बेडकर मंडल प्रभारी जयवंत कोठारी, नियुक्त किये गए है।

रतलाम ग्रामीण विधानसभा के नामली मंडल प्रभारी निर्मल कटारिया,धराड़ मंडल प्रभारी बलवंत भाटी, शबरी मंडल प्रभारी बाबुलाल कर्णधार, बांगरोद मंडल प्रभारी सुनील सारस्वत, चन्द्रशेखर आजाद मंडल प्रभारी संगीता चारेल बनाये गये है।  
इसी प्रकार जावरा विधानसभा के जावरा नगर मंडल प्रभारी ओपेन्द्र सिंह जाधव, जावरा ग्रामीण मंडल प्रभारी कालुसिंह परिहार, पिपलौदा मंडल प्रभारी प्रदीप चौधरी, सुखेडा मंडल प्रभारी संजय बंटी पितलिया होगे। सैलाना विधानसभा के सैलाना मंडल का प्रभारी दिलीप मकवाना, सरवन बैडदा मंडल का प्रभारी भूपेन्द्र जायसवाल, बाजना मंडल का प्रभारी राजेन्द्र पाटीदार, रावटी मंडल का प्रभारी राजेन्द्र शांतिलाल पाटीदार, राजापुरा माताजी मंडल का प्रभारी संजय टांक को नियुक्त किया गया है।
आलोट विधानसभा मे आलोट मंडल प्रभारी रमेश मालवीय, ताल मंडल प्रभारी कीर्तिषरण सिंह, बडावदा मंडल प्रभारी महेश सोनी, श्रीमंत राजमाता सिंधिया मंडल प्रभारी राजेश परमार एवं जोगणिया माताजी मंडल प्रभारी दिनेश कोठारी को बनाया गया है।

chief editor Uttam Sharma. mk choudhari
Spasht.K@gmail.com
Spashtkhabar16@gmil.com

 860 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *