Ratlam:भाजपा ने मनाया पार्टी का स्थापना दिवस, धामनोद के पार्षद भाजपा मे शामिल

  
Last Updated:  अप्रैल 6, 2024 " 04:27 अपराह्न"

रतलाम। भारतीय जनता पार्टी की स्थापना सन् 1980 मे विषम परिस्थितियों मे हुई थी, लेकिन आज यह पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। इस पार्टी का सदस्य होना हम सबके गौरव की बात हैै। भाजपा का लगातार विस्तार हो रहा है। यह एक दिन भारत को पुनः  विश्व गुरू बनाने मे सफल होगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय के इन उद्गारों के बीच कार्यकर्ता ने ’’भाजपा जिंदाबाद ’’ की गूंज के बीच पार्टी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। जिलाध्यक्ष श्री उपाध्याय ने पैलेस रोड़ स्थित पार्टी भवन पर ध्वज वंदन किया और पार्टी 44 सालों के इतिहास के साथ-साथ जनसंघ के जमाने मे किए गए संघर्ष पर प्रकाश डाला। उन्होने के कहा कि लोकसभा चुनाव मे भाजपा को प्रचंड़ बहुमत से विजयी बनाकर देश मे फिर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे सरकार बनाने का संकल्प दिलाया।

पूर्व गृह मंत्री की उपस्थिति मे माल्यार्पण

भाजपा कार्यालय पार्टी की स्थापना दिवस पर भारत माता एवं पार्टी के पितृ पुरूषों डाॅ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं.दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण कर उनका स्मरण किया गया। पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी, जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, महामंत्री निर्मल कटारिया, जिला मंत्री सोना शर्मा, नेहा मेहर, जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, सह मंत्री राकेश  नागर, जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी, सह प्रभारी नीलेश  बाफना, भंडार प्रमुख दशरथ पाटीदार, युवा मोर्चा विप्लव जैन, नीतिन लोढ़ा, करन वशिष्ठ, अक्षय संघवी, नीलेश  राव,शेलेन्द्र शर्मा, सोमेश , सत्यजीत सिंह आदि मोजूद रहे।

 धामनोद के पार्षद भाजपा मे शामिल

भाजपा के स्थापना दिवस पर धामनोद नगर परिषद के पार्षद ओंकार लाल निनामा ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

पार्टी कार्यालय मे दिनभर चला बधाई का दौर

विष्व की सबसे बड़े राजनितिक दल भाजपा के स्थापना दिवस का कार्यकर्ताओं मे उत्साह छाया रहा। पार्टी कार्यकर्ताओं ने कार्यालय पहुंचकर दिनभर एक दूसरे को बधाईयां दी। स्थापना दिवस पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त षर्मा के निर्देशानुसार जिले के सभी बूथों पर स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधि,  पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं मे ध्वज वंदन कर लाभार्थी सम्पर्क एवं अन्य गतिविधियां सम्पन्न की।

chief editor Uttam Sharma. mk choudhari
Spasht.K@gmail.com
Spashtkhabar16@gmil.com

 894 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *