Ratlam:सीएम डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में कांग्रेस के पांच प्रमुख नेता भाजपा में शामिल

  
Last Updated:  मई 11, 2024 " 03:43 अपराह्न"

जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने किया स्वागत

रतलाम। लोकसभा चुनाव (lok sabha election -2024) प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस को भाजपा ने एक और करारा झटका दिया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Dr. mohan Yadav) की उपस्थिति में भाजपा की नीतियों और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप के विकास कार्यों से प्रभावित होकर कांग्रेस (congress) के पांच प्रमुख नेता भाजपा में शामिल हो गए। इन सभी नेताओं को भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने स्वागत कर सदस्यता प्रदान की।

कांग्रेस नेता बंजली हवाई पट्टी पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव के समक्ष भाजपा में शामिल हुए। इस दौरान मंत्री श्री काश्यप, ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर, लोकसभा प्रत्याशी अनीता नागर सिंह चौहान, पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य, बजरंग पुरोहित, विधानसभा संयोजक एवं न्यू ज्वाइनिंग टोली प्रभारी मनोहर पोरवाल, विधानसभा प्रभारी हरिराम शाह, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, जिला महामंत्री संगीता चारेल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशा मौर्य, निमिष व्यास, पूर्व निगम अध्यक्ष दिनेश पोरवाल सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेता मांगीलाल जैन, सुनील पारिख, विशाल डांगी, सुनील जैन, महेंद्र पोरवाल का स्वागत कर शुभकामनाएं दी। इनके साथ उद्योगपति वरुण पोरवाल ने भी भाजपा की सदस्यता ली। जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि कांग्रेस नेता मांगीलाल जैन संगठन मंत्री होकर पूर्व में कई पदों पर रहे। जबकि सुनील पारिख 1977 में एनएसयूआई के प्रथम संयोजक बनने के बाद शहर कांग्रेस सचिव लगातार कांग्रेस प्रवक्ता, विधि प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष एवं बाद में प्रदेश सचिव सहित कई अन्य पदों पर रहे है। सुनील जैन वर्तमान में कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के अलावा पूर्व लायन अध्यक्ष एवं पूर्व बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन अध्यक्ष थे। विशाल डांगी कांग्रेस व्यापारिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रहे है। जबकि महेन्द्र पोरवाल भी कांग्रेस में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाते रहे है तथा वरूण पोरवाल उद्योग जगत से जुड़े है। कांग्रेस के इन नेताओं से पूर्व शुक्रवार रात वार्ड 33 की पार्षद मनीषा चौहान एवं उनके पति पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय सिंह चौहान ने भी अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ली थी।

हवाई पट्टी पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आत्मीय स्वागत
रतलाम में लोकसभा की भाजपा प्रत्याशी अनीता नागर सिंह चौहान के पक्ष में आयोजित महाजनसंपर्क में शामिल होने आए मुख्यमंत्री डॉ. यादव का बंजली हवाई पट्टी पर उतरते ही आत्मीय स्वागत किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर सहित भाजपा के जनप्रतिनिधियों, जिला, मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ पदाधिकारियों ने डॉ. यादव का स्वागत किया। हवाई पट्टी पर कुछ देर रुकने के बाद मुख्यमंत्री महाजनसंपर्क में शामिल होने के लिए रवाना हो गए।

chief editor Uttam Sharma. mk choudhari
Spasht.K@gmail.com
Spashtkhabar16@gmil.com

 1,516 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *