पीएम मोदी ने मुस्लिम आरक्षण को लेकर राहुल गांधी पर बोला हमला, बोले-शहजादे खुद बोल रहे वो मुसलमानों को आरक्षण देंगे

  
Last Updated:  मई 22, 2024 " 08:20 पूर्वाह्न"

पश्चिम बंगाल। लोकसभा चुनाव में पांच चरणों की वोटिंग संपन्न हो चुकी है। चुनाव के दौरान आरक्षण का मुद्दा खूब गरमाया हुआ है। पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के झारग्राम में रैली के दौरान राहुल गांधी पर मुस्लिम आरक्षण का प्रावधान किए जाने का आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा कि अगर उनकी सरकार बनी तो वह ओबीसी आरक्षण के कोटे को कम करके मुस्लिमों को आरक्षण देंगे। पीएम मोदी ने राहुल गांधी के एक पुराने वीडियो का जिक्र करते हुए कहा कि उनके पुराने वीडियो से यह पुष्टि होती है कि वह किसको आरक्षण देने जा रहे हैं।

क्या कहा पीएम मोदी ने मुस्लिम आरक्षण को लेकर-

दरअसल, सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह मुस्लिम आरक्षण की बात कर रहे हैं। इस वीडियो का जिक्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (narendar modi)ने पश्चिम बंगाल की अपनी झारग्राम की रैली में की है। पीएम मोदी ने कहा कि सोशल मीडिया पर कांग्रेस के शहजादे का एक वीडियो देखा है। यह बात बड़ी गंभीर है, मेरी इस बात पर गौर कीजिए। पीएम ने कहा कि मैं मीडियावालों को खास तौर पर कहता हूं, जिन मीडिया वालों ने, जिन घोर सांप्रदायी लोगों की चमड़ी बचाने का काम किया है,वह भी जरा कान खोलकर सुन लें। ये वीडियो 11-12 साल पुराना है। ये कांग्रेस के शहजादे का वीडियो है। इस वीडियो में कांग्रेस के शहजादे खुलेआम कह रहे हैं कि कांग्रेस पार्टी मुसलमानों को आरक्षण देगी।

https://x.com/narendramodi/status/1792556973809901930?t=OOWTfToqgpHaMx902_3WeQ&s=08

वीडियो को PM नरेंद्र मोदी (narendar modi) ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल (X) पर शेयर किया है। video पोस्ट करने के साथ उन्होंने लिखा है कि उनके शब्द और उनके वादे सभी को सुनना चाहिए। वह एससी, एसटी और ओबीसी कम्युनिटी के अधिकारों को नकारते हुए असंवैधानिक तरीके से मुसलमानों को आरक्षण देना चाहते हैं। मोदी, पूज्य बाबा साहेब के संविधान से छेड़छाड़ करने नहीं देगा।

chief editor Uttam Sharma. mk choudhari
Spasht.K@gmail.com
Spashtkhabar16@gmil.com

 532 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *