राहुल गांधी धक्का कांड: BJP सांसद मुकेश राजपूत RML अस्पताल में ICU में हुए भर्ती

  
Last Updated:  दिसम्बर 19, 2024 " 02:12 अपराह्न"

दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद प्रताप सिंह सारंगी के साथ-साथ मुकेश राजपूत (Mukesh Rajput) भी घायल हो गए हैं। बीजेपी सांसद मुकेश राजपूत की हालत गंभीर बताई जा रही है और आरएमएल अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

मुकेश राजपूत फर्रुखाबाद लोकसभा सीट से सांसद हैं।

ओडिशा के बालासोर से सांसद प्रताप सिंह सारंगी ने भी अस्पताल में भर्ती हैं। सांसद प्रताप सिंह सारंगी ने राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने एक सांसद को धक्का दिया, जो मेरे ऊपर गिर गया जिसके बाद मैं नीचे गिर गया। मैं सीढ़ियों के पास खड़ा था, जब राहुल गांधी आए और एक सांसद को धक्का दिया जो मेरे ऊपर गिर गया।” सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रताप सिंह सारंगी के सिर के माथे में चोट लगी है।

प्रताप सारंगी-मुकेश राजपूत का हाल जानने अस्पताल पहुंचे नेता-

वहीं राहुल गांधी अपने साथियों के साथ घायल प्रताप सारंगी का हाल जानने के लिए पहुंचे। उन्होंने घायल सांसद से बातचीत भी की। सारंगी को राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया। भाजपा सांसद पीयूष गोयल, प्रहलाद जोशी और कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान सारंगी को देखने अस्पताल पहुंचे। फर्रुखाबाद से भाजपा सांसद मुकेश राजपूत को भी चोट आई है, उन्हें ICU में भर्ती कराया गया है। सारंगी मामले की पूरी जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी गई है। धक्का-मुक्की के दौरान बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने बीच-बचाव किया था।

https://x.com/ANI/status/1869616070325383638?t=Ds02Ye4zkD-2uAS-0qDOrA&s=08

राहुल गांधी ने मीडिया के सामने दिया स्पष्टीकरण-

वहीं अपना पक्ष रखते हुए लोकसभा में विपक्ष के नेता और रायबरेली से सांसद राहुल गांधी ने घटनाक्रम पर स्पष्टीकरण दिया। उन्होंने कहा कि यह आपके कैमरे में हो सकता है। मैं संसद के प्रवेश द्वार से अंदर जाने की कोशिश कर रहा था। भाजपा सांसद मुझे रोकने, धक्का देने और धमकाने की कोशिश कर रहे थे। इसलिए यह हुआ…हां, यह हुआ है।
राहुल गांधी ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे को धक्का दिया जा रहा है, लेकिन हम धक्का-मुक्की से प्रभावित नहीं होते, लेकिन यह प्रवेश द्वार है और हमें अंदर जाने का अधिकार है। भाजपा सांसद हमें अंदर जाने से रोकने की कोशिश कर रहे थे। मुख्य मुद्दा यह है कि वे संविधान पर हमला कर रहे हैं और अंबेडकर जी की स्मृति का अपमान कर रहे हैं।

 830 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *