अभी-अभी: सैलाना-धामनोद रोड़ पर दो पहिया वाहनों में आमने-सामने की भिड़ंत, दो घायल

  
Last Updated:  मई 27, 2024 " 02:27 अपराह्न"

Ratlam: सैलाना-धामनोद रोड़ पर दो पहिया वाहनों में आमने-सामने की भिड़ंत, दो घायल

Ratlam: रतलाम बांसवाड़ा टू-लेन रोड़ सैलाना- धामनोद सर्पाकार बायपास पर नहीं थम रहा दौर दुर्घटनाओं का, आमने-सामने की भिड़ंत में दो व्यक्ति घायल, औसतन एक दुर्घटना हर रोज घट रही है।
रोड़ का सर्पाकार होना और दिशा सूचक एवं गति अवरोधक की कमी मुख्य रूप से वाहन दुर्घटना का कारण बन रहा है।

सैलाना रोड़ पर नगर परिषद धामनोद के स्वागत द्वार के पास आज दोपहर करीबन 1:00 बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की भिड़ंत में दो व्यक्ति घायल हो गए हैं, जिसमें धिरज सिंह राठौर निवासी ग्राम भेंसाडाबर जिला रतलाम जो की अपनी मोटरसाइकिल से रतलाम से सैलाना की और जा रहे थे वहीं रमेश पिता शंकर निवासी बेडदा (सैलाना) मोटरसाइकिल से सैलाना से रतलाम की और जा रहा था तभी धामनोद स्थित नगर परिषद धामनोद के स्वागत द्वारा के पास दुर्घटना संभावित मोड़ पर दोनों बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई, सुचना मिलने पर एम्बुलेंस वाहन मौके पर पहुंचा और घायला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैलाना उपचार हेतु ले जाया गया। मिली जानकारी अनुसार प्रार्थमिक उपचार उपरांत घायलों को रतलाम रेफ़र किया गया। पुलिस चौकी धामनोद पुलिस के पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और दुर्घटना ग्रस्त दोनों मोटरसाइकिल MP.43 DS 5382, एवं MP.43 BA 1915 को पुलिस चौकी धामनोद पर रखवाया गया हैं।
बता दें कि उक्त दुर्घटना स्थल पर कुछ समय पूर्व भी वाहन दुर्घटना में जान-माल की हानी हो चुकी है। फिर भी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए संबंधितों द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।

chief editor Uttam Sharma. mk choudhari
Spasht.K@gmail.com
Spashtkhabar16@gmil.com

 2,176 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *