रतलाम: जल संसाधन विभाग के अधिकारी पहुंचे धामनोद बांध, बनाया पंचनामा-
Last Updated: जून 2, 2021 " 08:09 अपराह्न"
मामला धामनोद बांध में वन्यप्राणी पशुओं के लिए आरक्षित पानी का
रतलाम | धामनोद बांध में विधुत पम्प लगाकर वन्यप्राणी पशुओं के लिए आरक्षित पानी निकाले जाने के मामले में कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग रतलाम ने संज्ञान लेते हुए जांच हेतु सतेंद्र यादव एसडीओ जल संसाधन विभाग एवं विभाग के इंजीनियर जीके पुरोहित को मौके पर जांच के लिए भेजा गया लेकिन उसके पहले ही तालाब में रखा विधुत पम्प संबंधित ने हटा लिया था, जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर तालाब के बीच में भुमि गत पाइप लाइन पाइ गई वहीं उपस्थित व्यक्तियों ने तालाब में काफी कम मात्र (घूटनों तक) में बचे पानी एवं वन्यप्राणी पशुओं के लिए पेयजल संकट से अवगत कराया|
एसडीओ सतेंद्र यादव मछुआरों एवं किसानों से चर्चा करते
मौका मुआयना कर एसडीओ जल संसाधन सतेंद्र यादव की उपस्थिति में इंजीनियर जी के पुरोहित ने पंचनामा बनाया गया जिसमें तालाब में विधुत पम्प लगाकर पानी निकालने को लेकर फिलहाल 100 टेंकर प्रति टेंकर 14 हजार लीटर के मान से जुर्माना वसुलने की बात कहीं गई है | यहाँ मौके पर उपस्थित जल संसाधन विभाग के इंजीनियर श्री पुरोहित ने कहाँ की साहब (कार्यपालन यंत्री) ने लगभग 5 लाख जमा कराने की बात कहीं होगी वह जिले के अन्य तालाब से भी एटलेन निर्माण में दो ठेकेदारों को देने की बात है एक तालाब की नहीं|
रतलाम: धामनोद बांध में वन्यप्राणी पशुओं के लिए आरक्षित पानी…..
मौके पर उपस्थित मछुआरों से एसडीओ श्री यादव ने चर्चा कर इनके समुह एवं मछली पालन के पट्टे दिखाने की बात कर इनको समझाइश दी गई कि विधिवत मछली पालन करों जिससे आप लोगो को शासन की योजना का लाभ भी मिलेगा| वहीं तालाब में अवैध उत्खनन कर मिट्टी निकालने वाले जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को देख कर भाग निकले| उपस्थित किसानों ने जल संसाधन उप संभाग सैलाना अनु विभागीय अधिकारी श्री यादव के सम्मुख तालाब को विधिवत गहरी करण करवाने की मागं भी की जिस पर जल संसाधन विभाग द्वारा कहाँ गया हैं कि अभी परमिशन नहीं मिल रहीं हैं|
1,256 total views
Facebook Comments
Related Posts
जनवरी 22, 2020 आनंद उत्सव की मूल भावना सहभागिता…
रतलाम/धामनोद,22 जनवरी,2020(स्पष्ट खबर) अध्यात्म विभाग मध्यप्रदेश शासन व्दारा विगत […]