आनंद उत्सव की मूल भावना सहभागिता…

  
Last Updated:  जनवरी 22, 2020 " 04:38 पूर्वाह्न"

रतलाम/धामनोद,22 जनवरी,2020(स्पष्ट खबर) अध्यात्म विभाग मध्यप्रदेश शासन व्दारा विगत वर्षों से, प्रदेश में 14 से 28 जनवरी तक आंनद उत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
इस हेतु रतलाम जिले के नगर परिषद धामनोद में राज्य शासन के आदेशानुसार नगर में दिनांक 22 जनवरी से आनंद उत्सव का आयोजित किया जा रहा है
जिसके अंतर्गत प्रतिदिन दोपहर 2:00 बजे खेड़ा स्थित खेल ग्राउण्ड, तथा नगर परिषद परिसर में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जावेगा। मुख्य नगरपालिका अधिकारी लक्ष्मीकांत शर्मा द्वारा बताया गया कि शुभारम्भ अवसर पर दिनांक 22 जनवरी को 200 एवं 100 मी. दौड़, 23 को खो-खो कबड्डी, 24 को रस्साकसी साइकिल रेस, 25 को सांस्कृतिक कार्यक्रम, 27 को चम्मच रेस एवं 28 को बोरा दौड़ थ्रो बाल एवं चेयर रेस का आयोजन किया जावेगा ।


जीवंत सामुदायिक जीवन, नागरिकों की जिन्‍दगी में आनंद का संचार करता है। इसी तथ्‍य को ध्‍यान में रखते हुये प्रतिवर्ष दिनांक 14 से 28 जनवरी के मध्‍य ‘’आनंद उत्‍सव’’ मनाया जाता है।

आनंद उत्सव का उद्देश्‍य नागरिकों में सहभागिता एवं उत्‍साह को बढ़ाने के लिये समूह स्‍तर पर खेल-कूद और सांस्‍कृतिक कार्यक्रम आयोजित करना है। आनंद उत्‍सव की मूल भावना प्रतिस्‍पर्धा नहीं वरन सहभागिता है । आनंद उत्‍सव, नगरीय और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में आयोजित किए जाते है । आनंद उत्‍सव में प्रमुख रूप से स्‍थानीय तौर पर प्रचलित परम्‍परागत खेल-कूद जैसे कबड्डी, खो-खो, बोरा रेस, रस्‍सा कसी, चेअर रेस, पिठ्ठू, सितोलिया, चम्‍मच दौड़, नीबू दौड़ आदि तथा सांस्‍कृतिक कार्यक्रम जैसे लोक संगीत, नृत्‍य, गायन, भजन, कीर्तन, नाटक आदि एवं स्‍थानीय स्‍तर पर तय अन्‍य कार्यक्रम किये जाते है ।

आनंद उत्‍सव का आयोजन इस तरह से किया जाता है कि समारोह की गतिविधियों में समाज के सभी वर्गों यथा- महिला-पुरूष, सभी आयु वर्ग के नागरिक, दिव्‍यांग आदि शामिल हो सकें। इस कार्यक्रम में 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के महिला/पुरूषों, दिव्‍यांगों एवं बुजुर्गों की विशेष सहभागिता सुनिश्चित करने के लिये आनंद उत्‍सव के कार्यक्रमों में उनके अनुकूल गतिविधियों का आयोजन किया जाता है ।

 7,542 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *