Ratlam: पुलिस विभाग में लंबी सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए छ:पुलिस कर्मचारियों को विदाई दी गई

  
Last Updated:  जून 1, 2024 " 09:43 पूर्वाह्न"

रतलाम। रतलाम पुलिस के रहा उप पुलिस अधीक्षक ईडला मौर्य, कार्य वाहक उप निरी. बाबूलाल चवडा ,उप नि. विजयराव सेगावकर , सहायक उनि. रघुवीर सिंह पाल , प्रधान आरक्षक मोहम्मद इमरान एवं प्रधान आरक्षक रणजीत सिंह को सेवानिवृत्ती की आयु पूर्ण करने पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में विदाई सामारोह का अयोजन किया गया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक रतलाम राहुल कुमार लोढा, रक्षित निरीक्षक मोहन भर्रावत ने शासकीय सेवकों की सेवा की सराहना करते हुए उनके भावी जीवन की शुभकामनाएं दी। पुलिस अधीक्षक ने पुष्पमाला पहनाकर श्री फल, शॉल एवं स्मृति चिन्ह देकर सेवानिवृत्ति की बधाई दी। साथ ही परिवार की जानकारी लेते हुए अच्छे स्वास्थ्य एवं आगामी जीवन की शुभकामना भी दी गई।

विदाई समारोह कार्यक्रम का संचालन मुख्य लिपिक श्रीमति अर्चना आमेरिया द्वारा किया गया। उप पुलिस अधीक्षक इडला मौर्य इनका सेवा काल 39 साल 7 माह 30 दिन कार्य वाहक उप निरीक्षक बाबूलाल चावड़ा द्वारा 42 वर्ष 03 माह 11 दिन, उपनिरीक्षक विजय राव द्वारा 39 वर्ष 11 माह 15 दिन सहायक उपनिरीक्षक रघुवीरसिंह पाल द्वारा 38वर्ष 03 माह 29 दिन प्रधान आरक्षक मोहम्मद इमरान द्वारा 35 वर्ष 07 माह 23 दिन एवम प्रधान आरक्षक रणजीत सिंह दुवारा 35 साल 07 माह 24 दिन पुलिस विभाग में सेवा देकर आज पुलिस विभाग से विदा हुए।
विदाई समारोह के अवसर पर पुलिस अधीक्षक जिला श्री राहुल कुमार लोढ़ा, रक्षित निरीक्षक श्री मोहन भर्रावत, सूबेदार मोनिका सिह,मुख्य लिपिक श्री मति अर्चन आमेरिया एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

chief editor Uttam Sharma. mk choudhari
Spasht.K@gmail.com
Spashtkhabar16@gmil.com

 691 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *