कप्तान रोहित ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया टी20 क्रिकेट से संन्यास का ऐलान

  
Last Updated:  जून 30, 2024 " 11:18 पूर्वाह्न"

T20 World Cup final: टी20 विश्व कप के रोमांचक फाइनल मुकाबले में भारत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 7 रनों से विजयी हुआ और अपना दूसरा टी20 विश्व कप खिताब जीता। शो के स्टार विराट कोहली थे, जिन्होंने 59 गेंदों पर 76 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली। उनके अलावा गेंदबाजों ने आखिरी 5 ओवर में कामल कर दिया। हालांकि, यह खिताबी जीत कड़वी थी क्योंकि कोहली ने प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड लेते ही टी20 से संन्यास की घोषणा की। इसके आधा घंटे बाद ही वर्ल्ड कप विजेता भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भी अपना फैसला सुना दिया। अब वे दोनों टी20 क्रिकेट में भारतीय जर्सी पहने नहीं दिखेंगे।

रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया टी20 क्रिकेट से संन्यास का ऐलान

रोहित ने फाइनल के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- यह मेरा आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच भी था। इस प्रारूप को अलविदा कहने का इससे बेहतर समय नहीं हो सकता। मैंने इसके हर पल का लुत्फ उठाया है। मैंने अपना भारतीय करियर इसी प्रारूप में खेलते हुए शुरू किया था। मैं यही चाहता था, मैं कप जीतना चाहता था। उन्होंने आगे कहा- मैं यह बहुत चाहता था। शब्दों में बयां करना बहुत मुश्किल है। यह मेरे लिए बहुत भावुक पल था। मैं अपने जीवन में इस खिताब के लिए बहुत बेताब था। खुशी है कि हमने आखिरकार लाइन पार कर ली।

रोहित शर्मा ने 159 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत के लिए 32.05 की औसत और 140.89 की स्ट्राइक रेट से 4231 रन बनाए हैं. उनके नाम टी20 अंतरराष्ट्रीय में 5 शतक और 32 अर्धशतक हैं. इस फॉर्मेट में उनका अधिकतम स्कोर नाबाद 121 रन है. वह साल 2007 में टी20 विश्व कप जीतने वाली टीम का भी हिस्सा थे और वह भारत के एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने भारत के लिए दो टी20 वर्ल्ड कप जीते हैं, रोहित ने भारत के लिए अपना टी20 डेब्यू 2007 के वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ मैच से किया था.

2022 के टी20 वर्ल्ड कप में भी भारतीय टीम रोहित शर्मा के नेतृत्व में मैदान में उतरी थी, लेकिन सेमीफाइनल में टीम को इंग्लैंड से हार का सामना करना पड़ा था. इसके एक साल बाद, रोहित के ही नेतृत्व में टीम घरेलू मैदान पर 50 ओवर के वर्ल्ड कप के फाइनल तक पहुंची और अहमदाबाद में खेले गए फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के सामने हार गई।

रोहित शर्मा का टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट करियर-

कुल टी20 मुकाबले: 159
रन बनाए: 4231
औसत: 32.05
स्ट्राइक रेट: 140.89
शतक: 5
फिफ्टी: 32
छक्के: 205
चौके: 383

chief editor Uttam Sharma. mk choudhari
Spasht.K@gmail.com
Spashtkhabar16@gmil.com

 784 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *