भारत की पाकिस्तान पर धमाकेदार जीत, 61 रन से हराया

  
Last Updated:  फ़रवरी 15, 2026 " 10:36 अपराह्न"

खेल: भारतीय की पाकिस्तान पर धमाकेदार जीत, पाकिस्तान को 61 रन से हराया। श्रीलंका (Sri Lanka) के कोलंबो में खेले गए टी20 विश्व के मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान टीम को चारों खाने चित किया।
भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 175 रन बनाए जिसमें ईशान किशन की 40 गेंद पर 77 रन की धमाकेदार पारी रहीं।
भारत (India) के तेज़ गेंदबाज़ी और स्पिन गेंदबाजी ने मिलकर पाकिस्तान को 18 ओवर में 114 रन पर समेट कर 61 रन से धमाकेदार जीत दर्ज की ।

176 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान (Pakistan) की टीम को पहले ओवर में झटका लगा। सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान बिना खाता पवेलियन लौटे। हार्दिक पांड्या ने उन्हें आउट किया। जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने दूसरे ओवर में साइम आयूब को एलबीडब्ल्यू किया। आयूब ने दो गेंद में 6 रन बनाए। बुमराह ने इसी ओवर में कप्तान सलमान अली आगा को भी आउट किया। सलमान 4 गेंद में 4 रन ही बना सके। बाबर आजम 7 गेंद में 5 रन ही बना सके। अक्षर पटेल ने उन्हें पवेलियन भेजा। उस्मान खान 34 गेंद में 44 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अक्षर ने उनका शिकार किया। मोहम्मद नवाज को कुलदीप यादव ने आउट किया। तिलक वर्मा ने शादाब खान को कैच आउट करवाया।

भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 175 रन बनाए। ईशान किशन (Ishan Kishan) ने सर्वाधिक 77 रन बनाए। भारत के लिए ईशान किशन ने सर्वाधिक 77 रन बनाए। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को पहले ही ओवर में बड़ा झटका लगा। टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा बिना खाता पवेलियन लौट गए। कप्तान सलमान अली आगा ने उन्हें आउट किया। पावरप्ले में भारत ने एक विकेट खोकर 52 रन बनाए। ईशान किशन ने 27 गेंद में अर्धशतक जड़ा है। ईशान किशन ने 40 गेंद में 77 रन की धमाकेदार पारी खेली।

 327 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *