Ratlam:कलेक्टर श्री बाथम के निर्देश अनुसार जान माल की सुरक्षा हेतु जीर्ण शीर्ण भवनों को गिराने की कार्रवाई जारी

  
Last Updated:  अगस्त 8, 2024 " 07:48 अपराह्न"

कलेक्टर श्री बाथम के निर्देश अनुसार जान माल की सुरक्षा हेतु जीर्ण शीर्ण भवनों को  गिराने की कार्रवाई जारी

रतलाम। वर्तमान में जारी अनवरत् वर्षा में जीर्ण-शीर्ण भवनों से किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटित ना हो, जान माल की सुरक्षा हेतु कलेक्टर राजेश बाथम के निर्देश अनुसार रतलाम शहर में नगर निगम द्वारा कार्यवाही की जा रही है। गुरुवार को सुदगुदड़ी मार्ग स्थित भवन क्रमांक 30 भवन स्वामी नरेन्द्र-अमृतलाल सुराणा के जीर्ण-शीर्ण भवन को नगर निगम द्वारा गिराया गया।

निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट ने बताया कि खतरनाक एवं जीर्ण-शीर्ण भवनों के अचानक धराशायी होने से जन-धन की हानि होने की आशंका बनी रहती है। जीर्ण-शीर्ण भवनों के संबंध में कार्यवाही किये जाने हेतु नगर पालिक निगम एक्ट में प्रावधान है।

शासन निर्देशानुसार जर्जर एवं खतरनाक भवन में यदि कोई परिवार अथवा व्यक्ति निवासरत् होकर भवन रिक्त नहीं कर रहा है, तो भवन का विद्युत एवं नल कनेक्शन को विच्छेद किया जायेगा।

सुदगुदड़ी मार्ग के जीर्ण-शीर्ण भवन को तोड़े जाने की कार्यवाही के दौरान उपयंत्री मनीष तिवारी, राजेश पाटीदार सहित लोक निर्माण विभाग का अमला उपस्थित था।

जीर्ण-शीर्ण भवनों के रहवासियों को भवन खाली करने की निगम आयुक्त ने दी समझाईश

कलेक्टर राजेश बाथम के निर्देशानुसार निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट ने रतलाम शहर के मराठो का वास, शहीद चौक व कसारा बाजार स्थित जीर्ण-शीर्ण भवनों का अवलोकन कर भवनों में निवासरत् किरायेदारों, रहवासियों एवं भवन स्वामियों को भवन रिक्त करने की समझाईश दी।

निगम आयुक्त द्वारा कार्यपालन यंत्री जी.के. जायसवाल व उपयंत्रियों के साथ शहीद चौक स्थित लोहा बिल्डिंग, कसारा बाजार स्थित भवन क्रमांक 62/1 भवन स्वामी सतीशचन्द्र-भेरूलाल कसेरा, भवन क्रमांक 61 भूपेन्द्र-भगवानदास पोरवाल, भवन क्रमांक 63 भवन स्वामी प्रहलाद-पुरूषोत्तम व भवन क्रमांक 64 भवन स्वामी घनश्याम-विठठ्ल कसेरा, मराठो वास स्थित भवन क्रमांक 11 भवन स्वामी गोपाल पिता धन्नालाल के जीर्ण-शीर्ण भवनों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान भवन स्वामियों एवं किरायेदारों को समझाईश दी गई कि ये भवन जीर्ण-शीर्ण होकर निवास योग्य नहीं है वर्तमान में हो रही अनवरत् वर्षा से भवन गिरने से किसी प्रकार की दुर्घटना नहीं हो इस हेतु भवनों को तत्काल खाली कर दें, इस पर रहवासियों एवं भवन स्वामियों ने अपनी सहमति व्यक्त की। निगम आयुक्त श्री भट्ट ने भवन स्वामियों को निर्देशित किया कि किरायेदारों को अन्य भवनों में स्थानांतरित करवाये। निगम आयुक्त ने भवनों को सील करने के निर्देश उपयंत्रियों को दिये।

 475 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *