MPWJU का प्रांतीय सम्मेलन भोपाल में आयोजित करना उचित होगा- सीएम डॉ. यादव

  
Last Updated:  अगस्त 28, 2024 " 10:15 पूर्वाह्न"

एमपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन का प्रांतीय सम्मेलन भोपाल में आयोजित करना उचित होगा- सीएम डॉ. यादव

भोपाल। एमपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन (MPWJU) के एक प्रतिनिधि मंडल ने विधानसभा परिसर में मंगलवार को मुख्यमंत्री
मोहन यादव (br mohan yadav) से सौजन्य भेंट की और एम पी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन द्वारा शीघ्र ही पत्रकारों का प्रांतीय सम्मेलन उज्जैन में किए जाने पर चर्चा की माननीय मुख्यमंत्री ने सुझाव दिया कि यूनियन के पत्रकार सदस्य दूरस्थ इलाकों से आएंगे इसलिए आवागमन की दृष्टि से भोपाल में सम्मेलन करना उचित होगा एम पी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष संदीप पाठक प्रदेश संगठन महासचिव प्रवाल सक्सेना एवं भोपाल जिले के अध्यक्ष सरस्वती चंद्र ने इस आशय का पत्र मुख्यमंत्री को दिया। MPWJU प्रदेश अध्यक्ष राधावल्लभ शारदा ने मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद दिया एवं उनसे शीघ्र सम्मेलन की तारीख तय करने के लिए आग्रह किया इस समय पूरे प्रदेश में संगठन का सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है इसके पश्चात शीघ्र ही तारीख तय होकर सम्मेलन की रूपरेखा के लिए एक बैठक का आयोजन किया जाएगा जिसकी सूचना सदस्यों को और पदाधिकारी को अलग से दी जाएगी गौरतलब है की एमपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन का उद्देश्य प्रदेश के दूरस्थ अंचल तक कार्य कर रहे पत्रकारों के हित में एवं प्रशासन से समन्वय के साथ सामाजिक नवाचार लाने हेतु प्रयास रत है।

 488 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *