Wayanad सीट से प्रियंका गांधी लड़ेंगी चुनाव, कांग्रेस ने किया ऐलान-

  
Last Updated:  अक्टूबर 16, 2024 " 10:32 पूर्वाह्न"

नई दिल्ली। कांग्रेस ने आखिर वो पत्ता चल ही दिया, जिसका इंतजार सालों से उसके कार्यकर्ता कर रहे थे। प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) अब वायनाड (Wayanad) सीट पर उपचुनाव लड़ेंगी। इसकी घोषणा कांग्रेस की तरफ से कर दी गई। इसके साथ ही प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) का चुनावी करियर अब शुरू हो गया।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा केरल के वायनाड लोकसभा क्षेत्र के लिए होने वाले उपचुनाव से पार्टी उम्मीदवार के तौर पर अपनी चुनावी पारी का आगाज करेंगी, कांग्रेस ने वायनाड और केरल की दो विधानसभा सीट के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की, जिनमें प्रियंका गांधी का नाम शामिल है। हालांकि पार्टी ने जून में ही इसका ऐलान कर दिया था कि वह राहुल गांधी के इस्तीफे से खाली हुई वायनाड सीट से चुनाव लड़ेंगी वायनाड से निर्वाचित होने पर वह पहली बार किसी सदन की सदस्य बनेंगी। वह 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले सक्रिय राजनीति में उतरी थीं। उसके बाद से वह पार्टी महासचिव की जिम्मेदारी निभा रही हैं निर्वाचन आयोग द्वारा वायनाड लोकसभा उपचुनाव की घोषणा के तुरंत बाद कांग्रेस ने प्रियंका गांधी की उम्मीदवारी वाली सूची जारी की।

वैसे प्रियंका गांधी राजनीति में बहुत पहले ही एंट्री ले चुकी थीं, लेकिन वो सिर्फ पार्टी से ही जुड़ी हुईं थीं और किसी सदन की सदस्य नहीं थीं।
प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने और लड़ाने की अटकलें काफी सालों से लगाई जा रही थी, राहुल गांधी (Rahul Gandhi) जब इस बार अमेठी की सीट छोड़ रायबरेली से चुनाव लड़े तो काफी लोगों ने अनुमान लगाया कि वो अमेठी से स्मृति ईरानी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी।

 455 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *