मालवा के गांधी.. ने अभावग्रस्त जीवन और संघर्ष करते हुए पूरे प्रदेश में अपना लोहा मनवाया था- जीतू पटवारी

  
Last Updated:  नवम्बर 12, 2024 " 05:04 अपराह्न"

मालवा के गांधी.. ने अभावग्रस्त जीवन और संघर्ष करते हुए पूरे प्रदेश में अपना लोहा मनवाया था- जीतू पटवारी

SunilSingh Parihar Ratlam_sailana : मालवा के गांधी के नाम से प्रसिद्ध रहें सैलाना के पूर्व विधायक स्व. श्री प्रभुदयाल गेहलोत की 90वीं जन्मजयंती पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने श्रद्धांजलि दी। मंगलवार को सैलाना में आयोजित मुख्य समारोह में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी और पूर्व विधायक हर्ष विजय गेहलोत, नगर परिषद अध्यक्ष चेतन्य लक्की शुक्ला एवं अन्य कांग्रेस पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री और 7 बार के विधायक स्व. प्रभुदयाल गेहलोत की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। सैलाना के जैन धर्मशाला में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी विधान सभा सैलाना के दीपावली मिलन समारोह में प्रदेश अध्यक्ष पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा पर निशाना भी साधा।

समारोह में सैलाना के पूर्व विधायक हर्ष विजय गहलोत ने प्रदेश अध्यक्ष को सम्मान में तीर कमान भेट किया। पटवारी ने मालवा के गांधी स्व. प्रभुदयाल गेहलोत के कार्यों को याद किया। पटवारी ने कहा कि सैलाना विधानसभा के कद्दावर व्यक्तित्व रहे स्व. श्री प्रभुदयाल गेहलोत ने अभावग्रस्त जीवन और संघर्ष करते हुए पूरे प्रदेश में अपना लोहा मनवाया था। इंदौर के कॉलेज में प्रोफेसर की नौकरी छोडक़र जनता की पुकार पर वर्ष 1967 में सैलाना विधानसभा सीट से चुनाव लडक़र पहली बार विधायक बने थे। विधायक बनने के बाद प्रभुदयाल गेहलोत ने अंतिम सांस तक अपना जीवन क्षेत्र की जनता पर न्योछावर किया। उनकी प्रेरणा और कार्य आज पार्टी के पदाधिकारियों सहित आम कार्यकर्ताओं को संबल प्रदान करते हैं। स्व. प्रभुदयाल गेहलोत के आदर्शों पर चलकर ही उनके पुत्र पूर्व विधायक हर्ष विजय गेहलोत आम जनता के अधिकार की लड़ाई लड़ रहे हैं। कार्यक्रम को पूर्व विधायक गेहलोत ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश को श्री पटवारी के रूप में ऐसा अध्यक्ष मिला है जो हमारे बीच से निकलकर और पूरे प्रदेश में कहीं भी जरूरत हो सबके लिए निरंतर तत्पर रहते हैं। हमें एक जुझारू अध्यक्ष मिला है। यह हमारे लिए और पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए ऊर्जा प्रदान करने वाली बात है। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी सहित अंचल के कार्यकर्ता मौजूद थे।

 634 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *