रतलाम पुलिस की अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध कड़ा प्रहार जारी.

  
Last Updated:  नवम्बर 16, 2024 " 06:50 अपराह्न"

रतलाम पुलिस की अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध कड़ा प्रहार जारी,
थाना माणकचौक पुलिस द्वारा एम.डी. के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार,
थाना जावरा शहर पुलिस ने 30 किग्रा डोडाचूरा के साथ एक आरोपी को पकड़ा

Ratlam: पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार द्वारा जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना/चौकी प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ के क्रय विक्रय, परिवहन आदि पर अंकुश लगाने हेतु मुखबिर तंत्र सक्रिय कर अभियान के तहत प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए है।
इसी तारतम्य में अति. पुलिस अधीक्षक रतलाम राकेश खाखा के मार्गदर्शन रतलाम पुलिस का अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही लगातार जारी है। दिनांक 15.11.24 को थाना माणकचौक रतलाम द्वारा एक व्यक्ति को 04 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी के साथ एवं थाना जावरा शहर पुलिस को 30 किलोग्राम डोडाचूरा के साथ एक व्यक्ति को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है

थाना माणकचौक द्वारा की गई कार्यवाही– नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम सत्येन्द्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी माणकचौक सुरेन्द्रसिह गडरिया थाना माणकचौक की विशेष टीम उनि प्रवीण वास्कले, सउनि बसील गणावा,सउनि शिवनाथसिह राठौर प्रआर सुधीरसिह राठौर, आर रणवीरसिंह, आर राजेन्द्रसिंह, आर हरिओम आकोदिया, आर अशरफ खान ,आर गोविन्द गेहलोत आर संदीप शर्मा द्वारा दिनांक 15.11.2024 को मुखबिर की सूचना पर आरोपी शादाब उर्फ भूरा पिता लईक कलीगर उम्र 39 साल निवासी अशोक नगर रतलाम के कब्जे से 04 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी जिसकी किमत 50630 रूपये के साथ गिरफ्तार किया आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रं.608/2024 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत पंजीबद्ध किया गया हैं। जप्तशुदा मादक पदार्थ के सम्बंध मे पुछताछ करते आरोपी के द्वारा जप्तशुदा मादक पदार्थ आसु पिता इकबाल मिरासी निवासी घटला कॉलोनी रतलाम व फऱीद पिता नासीर निवासी लालजी का वास रतलाम से खरीदना बताया । फरार आरोपी आसु, व फरीद की तलाश जारी है ।

थाना जावरा शहर द्वारा की गई कार्यवाही –
नगर पुलिस अधीक्षक जावरा दुर्गेश आमों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जावरा शहर जितेंद्र सिंह जादौन थाना की विशेष टीम उनि प्रताप सिंह भदौरिया, प्र आर जाकिर खान, प्र आर मृदंग सातपुते, आर राधेश्याम चौहान, आर अंतिम चौहान, आर राजेश पंवार, आर ललित जगावत, आर रामप्रसाद मीणा, आर यशवंत जाट, आर अभय चौहान, आर जीवन विश्वकर्मा द्वारा मुखबिर की सूचना पर बंदी छोड़ दरगाह के पास ताल रोड जावरा से आरोपी बंशीराम पूरा मानाराम जाती विश्नोई l उम्र 45 साल निवासी हेम नगर थाना झांवर जिला जोधपुर राजस्थान को दो प्लास्टिक के नीले रंग के झोले जिनमें 15–15 किलोग्राम मादक पदार्थ डोडाचूरा भरा होकर कुल 30 किलो ग्राम मादक पदार्थ डोडाचूरा ( किमती 50630 रूपये) के साथ बस के इंतेज़ार में खड़ा हुआ था जिसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रं.364/2024 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आरोपी का पीआर प्राप्त कर आरोपी के डोडाचूरा के स्त्रोत के संबंध में पूछताछ जारी है।

 534 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *