Ratlam:महाराष्ट्र विधानसभा के चुनाव मे भाजपा की प्रचंड जीत पर जश्न मनाया

  
Last Updated:  नवम्बर 23, 2024 " 06:49 अपराह्न"

रतलाम। महाराष्ट्र विधानसभा के चुनाव मे भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत से पूरे देश मे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्याप्त है। शनिवार शाम विधानसभा चुनाव के परिणाम फाइनल होते ही कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया। जिला भाजपा कार्यालय से जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय के नेतृत्व मे कार्यकर्ता नारे बाजी करते हुए निकले और पहले कार्यालय के बाहर एवं बाद मे डालू मोदी बाजार चौराहा पर आतिशबाजी की। एक दूसरे का मुह मीठा कराकर सबने जीत की बधाई दी।

भाजपा जिलाध्यक्ष श्री उपाध्याय ने इस मौके पर कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी नेतृत्व मे विकसित भारत का जो संकल्प भाजपा ने लिया है, उसे पूरा करने मे महाराष्ट्र की जनता भी सबके साथ है। विधानसभा चुनाव मे मिला प्रचंड बहुमत इसका प्रमाण है। इस दौरान महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, जिला महामंत्री निर्मल कटारिया,विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, जिला उपाध्यक्ष बलवंत भाटी, जिला मंत्री शेलेन्द्र सिंह सिसोदिया, जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, सहकार्यालय मंत्री राकेश नागर, जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी, सहप्रभारी नीलेश बाफना, भंडार प्रमुख दशरथ पाटीदार, आई.टी. प्रदेश सहसंयोजक सोमेश पालीवाल, प्रदेश महिला मोर्चा सद. अनिता कटारिया, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विप्लव जैन,  मंडल अध्यक्ष नीलेश गांधी, कृष्ण कुमार सोनी, मयूर पुरोहित, विनोद यादव, महामंत्री नंदकिशोर पंवार, धर्मेन्द्र सिंह देवडा, आईटीसेल जिला  सयोजक नीलेश राव, सोशल मीडिया करन वशिष्ठ, श्रीकांत डोसी ,पवन सोमानी, गौरव त्रिपाठी, प्रभु चौहान, गौरव मूणत, प्रहलाद राठौर, रजनीश गोयल, राजेश माहेश्वरी, राहुल निन्धाने, रामु डाबी, भुपेन्द्र कावडिया, विपिन पोरवाल, प्रवीण सोनी, गोपाल शर्मा, मधु शिरोडकर, मंगल लोढा, नितिन लोढा, महेश अग्रवाल, विवेक शर्मा, विजयसिंह चौहान, सुशील सिलावट, भरत सोलंकी, सत्यजीत शक्तावत आदि उपस्थित रहे।

 628 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *