मध्य प्रदेश में बीजेपी के वन मंत्री हार गए चुनाव, अब ईवीएम पर उठा रहे सवाल, रिकाउंटिंग की कर रहे मांग-

  
Last Updated:  नवम्बर 23, 2024 " 03:40 अपराह्न"

MP में बीजेपी के वन मंत्री हार गए चुनाव, अब ईवीएम पर उठा रहे सवाल, रिकाउंटिंग की कर रहे मांग-

Bhopal: मध्य प्रदेश की विजयपुर (Vijaypur) सीट पर बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। यहां से कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा ने जीत दर्ज की है, उन्होंने 7228 वोटों से वन मंत्री रामनिवास रावत को हराया है।

रावत ने ईवीएम (EVM) पर सवाल उठाए हैं, उन्होंने रिकाउंटिंग कराने की मांग की है, इसके लिए आवदेन देने जा रहे हैं।

विजयपुर सीट पर 13 नवंबर को मतदान हुआ था, विधानसभा चुनव में रामनिवास कांग्रेस के टिकट पर जीत दर्ज की थी। हालांकि, विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देते हुए वो बीजेपी में शामिल हो गए थे। उपचुनाव में बीजेपी ने उन्हें टिकट दिया, हालांकि, इस चुनाव में उन्हें शिकस्त का सामना करना पड़ा है।

6 बार विधायक रहे हैं रामनिवास रावत –

रामनिवास रावत की गिनती मध्य प्रदेश के बड़े नेताओं में होती है. वो 6 बार विधानसभा के सदस्य रहे हैं लोकसभा चुनाव के ठीक पहले कांग्रेस से उनकी नाराजगी सामने आई थी मुरैना-श्योपुर लोकसभा सीट से सत्यपाल सिंह सिकरवार को मिलने की वजह से वो नाराज थे रामनिवास 8 बार विधानसभा और 2 बार लोकसभा का चुनाव लड़ चुके हैं।

विजयपुर सीट पर किसे कितने वोट मिले-

कांग्रेस मुकेश मल्होत्रा 100469,
बीजेपी रामनिवास रावत 93105,
भारत आदिवासी पार्टी नेतराम देवरिया सहरिया 1099,
आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) भारती पचोरी 636

 1,483 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *