हैदराबाद में आयोजित एकीकृत क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम में बहुत कुछ सीखने को मिला:- नप अध्यक्ष शुक्ला

  
Last Updated:  नवम्बर 28, 2024 " 10:33 अपराह्न"

रतलाम/सैलाना। सैलाना नगर परिषद अध्यक्ष चैतन्य शुक्ला ने में हैदराबाद में आयोजित एकीकृत क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम में शिरकत कर जनहित के मुद्दों पर प्रशिक्षण प्राप्त किया।
प्रदेश शासन के नगरीय प्रशासन विभाग की पहल पर दो दिवसीय प्रशिक्षण इंजिनियरिंग स्टॉफ कॉलेज ऑफ इंडिया हैदराबाद में संपन्न हुआ। इसमें उज्जैन संभाग की निकायों के सभी अध्यक्षों को आमंत्रित किया गया था।
दो दिवसीय प्रशिक्षण से लौट कर नगर परिषद अध्यक्ष शुक्ला ने बताया कि प्रशिक्षण में विशेषज्ञों ने मुख्य रूप से 5 बिन्दुओं पर प्रशिक्षण दिया।जिसमें स्वच्छता, यातायात, पेयजल, ड्रेनेज सिस्टम मैनेजमेंट और उद्यानीकरण प्रमुख हैं। कार्यशाला के पश्चात हैदराबाद महा नगरपालिका निगम के कार्यों का भी अवलोकन कराया गया।
कार्यशाला में प्रशिक्षण के उपरांत उक्त कॉलेज की डायरेक्टर अनीता अग्रवाल ने नगर परिषद अध्यक्ष चेतन्य शुक्ला का सम्मान कर प्रशस्ति पत्र भेंट प्रदान किया।
अध्यक्ष चेतन्य शुक्ला लक्की ने बताया कि पूरा सत्र बहुत अच्छा रहा । बहुत कुछ सीखने को मिला ।इस प्रकार की कार्यशालाओं से जनहित के कार्यों को गति मिलती हैं। शुक्ला ने अच्छे सत्र आयोजन के लिए सम्बंधित विभाग ओर अधिकारियों की प्रशंसा की हे ।

 508 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *