Ratlam:सैलाना विधानसभा में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न-

  
Last Updated:  दिसम्बर 3, 2024 " 07:59 अपराह्न"

सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल के मुख्य आतिथ्य में बैठक सम्पन्न हुई

सुनिलसिंह परिहार

रतलाम/सैलाना। प्रदेश कांग्रेस निर्देशानुसार पूरे मध्यप्रदेश में कांग्रेस संगठन को मजबुत करने के लिये प्रदेश कांग्रेस द्वारा नियुक्त जिला प्रभारियों द्वारा अपने प्रभार वाले जिलों में बैठको का दौर चल रहा है।
इसी के चलते सैलाना विधानसभा में रतलाम जिला प्रभारी सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल के मुख्य आतिथ्य में बैठक सम्पन्न हुई।

कार्यक्रम के संयोजक सैलाना विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक हर्षविजय गेहलोत ने अतिथि जिला प्रभारी ग्रेवाल व सह प्रभारी म.प्र. कांग्रेस कमेटी सचिव सत्यनारायण पाटीदार नीमच, सहप्रभारी हरदेव जाट घाटा बिल्लोद एवं बदनावर जिला पंचायत सदस्य अशोक डामर का स्वागत किया।
स्वागत उद्बोधन में गेहलोत ने सैलाना विधानसभा की वर्तमान परिस्थितियों पर चर्चा की एवं आने वाले समय में कार्यकर्ताओं को अपने क्षेत्र में मजबुती से कार्य करने का आह्वान किया।

मुख्य अतिथि ग्रेवाल ने म.प्र. कांग्रेस कमेटी द्वारा दिये निर्देशों को साझा कर सभी कार्यकर्ताओ को ग्राम पंचायत से लेकर जिलास्तर तक संगठन को मजबुत करने के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
बैठक को सह प्रभारी पाटीदार, सह प्रभारी जाट एवं बदनावर जिला पंचायत सदस्य डामर ने भी सम्बोधित किया।
कार्यक्रम में सरवन ब्लाक अध्यक्ष छगन भगोरा, बाजना ब्लाक अध्यक्ष फिरोज पठान, कांग्रेस नेता जगदीश कुमावत, लक्ष्मीचन्द जैन, सुरेश डिन्डोर, अब्दुल मंसुरी, सहित विधानसभा के कार्यकर्ता उपस्थित थें, संचालक मंगलेश कसेरा ने किया एवं आभार ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सैलाना जगदीश पाटीदार ने माना।

 611 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *