विधायक डोडियार की रिहाई की मांग, रतलाम- सैलाना रोड़ पर भारी तादाद में पहुंचे आदिवासी, भारी पुलिस बल मौके पर तैनात.

  
Last Updated:  दिसम्बर 11, 2024 " 06:58 अपराह्न"

Ratlam: मध्यप्रदेश विधानसभा के एक मात्र निर्दलीय विधायक और रतलाम जिले से सैलाना विधानसभा के विधायक कमलेश्वर डोडियार की आज गिरफ्तारी के बाद रतलाम में उनके समर्थकों में भारी आक्रोश है। पुलिस प्रशासन के द्वारा बड़ी संख्या में बंजली – सैलाना रोड पर एकत्रित हुए आदिवासी समाज के लोगों को वापस जाने के लिए लगातार कहां जा रहा हैं। इस दौरान यहां पर पुलिस ने सख्ती बरतते  हुए लोगों को आंदोलन खत्म होने की बात कहते हुए जाने के लिए कहा हैं, लेकिन विधायक कमलेश्वर डोडियार की गिरफ्तारी का विरोध करते हुए आदिवासियों और अन्य सामाजिक संगठनों की भीड़ बढ़ती जा रही हैं। यहां कमलेश्वर डोडियार की रिहाई की मांग को लेकर लगातार लोग पहुंच रहे हैं। बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस ने बेरीकेटिंग कर रास्ता बंद कर दिया हैं। इसके पूर्व इन्होंने ज्ञापन अपर कलेक्टर शालिनी श्रीवास्तव, एएसपी राकेश खाखा को जयस नेता चंदू मेडा और उनके समर्थकों ने सौंपा और विधायक की रिहाई की मांग की।

बता दें कि रतलाम में सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार के विरुद्ध एफआईआर दर्ज होने के बाद विरोध स्वरूप महा आंदोलन की तैयारी की गई थी, जिसको लेकर आज रतलाम के बंजली क्षेत्र पर सभी लोग एकत्रित होने वाले थे, लेकिन इसके पहले ही पुलिस ने सैलाना विधायक और उनके कुछ समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद यहां उनकी पार्टी से जुड़े लोग और अन्य सामाजिक संगठनों की भीड़ बढ़ती जा रही हैं। इस आंदोलन में जयस और भीम आर्मी के नेताओं सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए।

प्रशासन द्वारा बंजली हवाई पट्टी से लेकर पलसौडा फंटे तक पैदल चलकर लोगों को वापस जाने की समझाइश दी गई। इस दौरान यहां मार्ग भी डायवर्ट कर दिया गया। पलसौडा  फंटे से पंचेड होते हुए नामली का मार्ग चालू किया गया। वहीं धामनोद से पंचेड़- नामली मार्ग पर आवागमन हो रहा है।

 1,260 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *