Ratlam:सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार ने निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया

  
Last Updated:  फ़रवरी 1, 2025 " 07:06 अपराह्न"

किसानों की समस्याओं का समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा:- विधायक डोडियार

Sunilsingh parihar Ratlam _ sailana: सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार ने सैलाना क्षेत्र में विकास कार्यों का भूमि पूजन किया।
शिवगढ़ क्षेत्र में ग्राम पंचायत मनासा के तेलनीनाका में तालाब निर्माण का भूमि पूजन किया। विधायक कमलेश्वर डोडियार ने बताया कि क्षेत्र के नागरिकों द्वारा कई बार तालाब की मांग की जा रही थी जिस पर काम शुरू हो गया है। तालाब निर्माण से गर्मी में पेयजल की समस्या दूर होगी और भूजल स्तर भी बढ़ेगा
इसी तरह ग्राम हरथल में भी प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति का संचालन शुरू किया गया है। विधायक डोडियार ने पैक्स के लिए ऑफिस और गोडाउन के लिए आवंटित जगह का फीता काट शुभारम्भ किया। इस विषय में कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
विधायक डोडियार द्वारा किए निर्माण कार्यों के भूमि पूजन के समय बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

ad

 585 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *