Ratlam:कलेक्टर के प्रयासों से गुलाब अब चक्कर नए स्वरुप में निखरेगा

  
Last Updated:  अप्रैल 4, 2025 " 06:17 अपराह्न"

Ratlam: कलेक्टर के प्रयासों से रतलाम शहर में कालिका माता मंदिर के समीप पुरातत्व एवं सांस्कृतिक दृष्टि से ऐतिहासिक महत्व वाला गुलाब चक्कर अब नए स्वरुप में निखरेगा। गुलाब चक्कर में लगाई जाने वाली विद्युत रोशनी एवं सुसज्जा आमजन के मन को मोहित करने के साथ-साथ आनन्द का अनुभव प्रदान करेगी।

प्राचीन धरोहर का सौंदर्यीकरण कर दो ओपन एयर रेस्टोरेंट का संचालन किया जाएगा। इसके लिए विधिवत् वित्तीय प्रस्ताव भी आमंत्रित कर दिए गए हैं। इन रेस्टोरेंट में सैलानी (पर्यटक) और रतलामवासी पारिवारिक वातावरण में स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठा सकेंगे। गुलाब चक्कर में मनोरंजन हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं के साथ योग, शारीरिक स्वास्थ्य, खेलकूद आदि के लिए भी नियमित रुप से क्लासेस चलाने की व्यवस्था बनेगी।

परिसर में गीत-संगीत कार्यक्रम एवं एकल नाटक, लोक नाटक, साहित्यिक गोष्ठी, खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी, हस्तकरघा प्रदर्शनी, मेला, लाफ्टर शो, कवि सम्मेलन, छाया चित्र प्रदर्शनी, बच्चों के लिए हाबी क्लासेस, शिल्प मेला, फ्लावर शो, समर केम्प आदि के लिए भी अनुमति आधार पर व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी। शीघ्र ही परिसर आमजन के लिए खोला जाएगा।

 652 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *