Ratlam:सर्व रोग निदान चिकित्सा व नशामुक्ति परामर्श शिविर आयोजित

  
Last Updated:  जून 11, 2025 " 03:08 अपराह्न"

Ratlam: म.प्र. जन अभियान परिषद विकासखण्‍ड सैलाना जिला रतलाम की नवांकुर संस्‍था एकलव्‍य युवा जन उत्‍थान समिति शिवगढ के तत्‍वाधान में आर्डी गार्डी मेडिकल कॉलेज उज्‍जैन के द्वारा नि:शुल्‍क सर्व रोग निदान चिकित्सा शिविर व नशा मुक्त भारत अभियान के तहत नशा मुक्ति परामर्श शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत परिसर शिवगढ में आयोजित किया गया।

शिविर के शुभारंभ अवसर पर मुख्‍यातिथि म.प्र. जन अभियान परिषद के संभाग समन्‍वयक शिवप्रसाद मालवीय, विशेष अतिथि परिषद के जिला समन्‍वयक रत्‍नेश विजयवर्गीय, समाज सेवी देवेन्‍द्र वाघेला, कांगसी सरपंच समरथ भाभर, सृष्ठि समाज सेवा समिति रतलाम से सतीश टांक रहे। अध्‍यक्षता सरपंच शांतिलाल मईडा द्वारा की गई।

संभाग समन्‍वयक शिवप्रसाद मालवीय ने कहा कि आम जनों के स्वास्थ्य का परीक्षण एवं उपचार करना मानव एवं समाज सेवा है, जो सबसे बड़ा धर्म है, इसी उद्देश्य को लेकर शिविर के माध्यम से लोगों की सेवा का प्रयास किया जा रहा है। इस शिविर के माध्‍यम से नशें के दुष्‍परिणामों के बारें में परामर्श भी दिया जा रहा है।

जिला समन्‍वयक रत्‍नेश विजयवर्गीय ने बताया कि मेडीकल कॉलेज रतलाम में नशा मुक्ति केंद्र संचालित है। इस केंद्र का प्रमुख उद्देश्य नशे की चपेट में आए व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें जागरूक करना, परामर्श देना और उचित चिकित्सकीय उपचार उपलब्ध कराना है। इसके साथ ही समाज में नशे के प्रति जागरूकता फैलाना, युवाओं को इस बुराई से बचाना तथा पुनर्वास की दिशा में कार्य करना है। इस हेतु भारत सरकार द्वारा नशा मुक्ति हेल्‍प लाइन 14446 जारी की गई है।

शिविर में रोगियों का परीक्षण डॉक्टर कैलाश शर्मा द्वारा किया गया डॉ. शर्मा ने बताया कि शिवगढ़ तथा आसपास से आए हुए 230 रोगियों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण, नशा मुक्ति परामर्श, जांच और इलाज कराकर दवाइयां भी निशुल्क प्राप्त की तथा विभिन्न बीमारियों और ऑपरेशन जैसे 17 रोगियों को चयनित कर मेडिकल कॉलेज उज्जैन रेफर किया गया । शिविर उदय भारती संस्थान के माध्यम से किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में अन्‍य अतिथियों के द्वारा भी संबोधित किया गया, कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जन समुदाय को नशामुक्ति कि शपथ दिलाई गयी। स्‍वास्‍थ शिविर मे पंच भैरू चौहान, नवांकुर संस्था से सचिन कहार, शिवराज सिंह, मूलसिंह, मुकेश बड़ोदिया, दिनेश गहलोत, अरविंद मडिया, परामर्शदाता दिनेश गहलोत, सुखराम निनामा आदि उपस्थित रहे

 555 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *