Ratlam: अल्टो कार से भारी मात्रा मे अवैध शराब का परिवहन करते हुये आरोपी को पकडने मे पुलिस को मिली सफलता

  
Last Updated:  अगस्त 5, 2025 " 04:57 अपराह्न"

Ratlam: पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा, अनुविभागीय अधिकारी पल्लवी गौर के मार्गदर्शन मे थाना आलोट पुलिस द्धारा मुखबीर की सूचना पर अल्टो कार से अवैध शराब का परिहवहन करते आरोपी को पकडने मे सफलता मिली है।

घटना का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 02.08.2025 को प्राप्त मुखबीर सुचना पर कार्यवाही करते डाबडिया फंटा से आगे तालोद मेन रोड ग्राम तालोद पर तालोद तरफ से आती हुई एक मारुती सुजुकी अल्टो कार क्र. क्र.MP 43 CA 7884 को चेक करते कार के अंदर भारी मात्रा मे अवैध शराब की पेटिया भरी मिली जिस पर उक्त शराब की पेटियो व घटना मे प्रयुक्त कार को विधिवत आरोपी शिवराज सिंह पिता नैपालसिंह जाति सोधिया राजपुत उम्र 32 साल निवासी कलसिया के कब्जे से जप्त की गई एवं थाने पर आरोपी के विरुद्ध अप क्र 503/2025 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है। आरोपी को न्यायालय पेश कर पीआर प्राप्त कर अवैध शराब के सम्बंध मे पूछताछ की जाकर विवेचना की जा रही है।

नाम आरोपी- शिवराज सिंह पिता नैपालसिंह जाति सोधिया राजपुत उम्र 32 साल निवासी कलसिया थाना आलोट

पूर्व आपराधिक रिकार्ड – थाना आलोट पर अपराध क्रमांक 526/2024 धारा
115(2), 126(2), 296, 3(5), 324(4), 351(2) बीएनएस

बरामद माल –
19 पेटी देशी प्लेन शराब कीमती 66,500/-
01 पेटी देशी मसाला शराब कीमती 50,00/- रुपये
07 पेटी पावर 10000 बीयर कीमती 20,160 रुपये
कुल – 27 पेटी देशी व अग्रेंजी शराब किमती 91,660 रुपये एवं एक मारुती सुजुकी अल्टो कार क्र. क्र.MP 43 CA 7884 कीमती 4,00,000 /-

सराहनीय भूमिका – उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरी शंकर सिंह चौहान, सउनि कन्हैयालाल खैरवा, आर. 400 अभिनन्दन सिंह, आर. 469 अजीत जाट, आर चालक 101 मनोज भट्ट, आर 1076 जीवन सुहील, आर 1177 शुभम भाटी, आर 710 लोकेन्द्र शर्मा का सराहनीय योगदान रहा है।

 549 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *