रतलाम-बांसवाड़ा रोड़ कार दुर्घटना का मामला संदिग्ध-

  
Last Updated:  मार्च 17, 2021 " 12:56 पूर्वाह्न"

रतलाम /धामनोद| रतलाम- बांसवाड़ा रोड़ धामनोद बायपास पर कार दुर्घटना , मंगलवार रात्रि करीब 11 बजे रतलाम की ओर से सैलाना की ओर जाने वाली कार क्रमांक MP 43. CA 5232 धामनोद बायपास पर सडक किनारे लगे 33 कैवी विधुत पोल को तोडते हुए सडक से नीचे खेत में उतर गई वहीं विधुत पोल टुटने के कारण धामनोद नगर में बिजली सप्लाई बंद किया गया |
सुचना मिलने पर मौके पर पुलिस एवं विधुत वितरण कंपनी के कर्मचारी मौके पर पहुचे एवं दुर्घटना संबंधित जानकारी ली गई|

दुर्घटना का मामला संदिग्ध

रतलाम बांसवाड़ा रोड़ पर हुई कार दुर्घटना का मामला संदिग्ध प्रतीत होता है, दुर्घटना स्थल पर स्थानीय नागरिकों के अलावा तीन चार व्यक्ति बाहरी भी उपस्थित थे
जिनमें से एक व्यक्ति द्वारा कहा जा रहा था कि गाड़ी में जो लोग थे उनकों निजी वाहन से रतलाम अस्पताल उपचार के लिए ले जाया गया तो वही दुसरा व्यक्ति बता रहा था कि कार दुर्घटना वाले हमारे परिचित हैं
जिनको अस्पताल ले जाया गया ओर तीसरे व्यक्ति ने कहा कि गाड़ी में केवल एक ही व्यक्ति था जिस को मामुली लगी उसे घर भेज दिया है
कार गाँव शेरपुर निवासी राजाराम पाटीदार की बताई गई है |
उपस्थित स्थानीय नागरिकों ने बताया कि कार दुर्घटना वाले व्यक्ति मौके पर उपस्थित थे लेकिन पुलिस एवं विधुत वितरण कंपनी कर्मचारियों से सही जानकारी छुपा कर दुर्घटना की मनगढंत कहानी बता रहे हैं
स्थानीय नागरिकों ने यह भी बताया है कि उक्त बाहरी व्यक्ति नशे में चूर हैं|
इस कार दुर्घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है लेकिन अभीतक किसी के घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई है
वहीं स्थानीय नागरिकों ने बताया है कि नशा कर वाहन चलाने के कारण ही कार दुर्घटना में विधुत पोल क्षतिग्रस्त हुआ जिस कारण नगर में लम्बे समय तक बिजली बंद रहीं हैं|

 3,876 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *