पीएम आवास योजना में अनियमितता पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी निलंबित

  
Last Updated:  अगस्त 14, 2025 " 08:48 अपराह्न"

पीएम आवास योजना में अनियमितता पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी कैथल निलंबित

Ad

Bhopal: नगरीय विकास आयुक्त संकेत भोंडवे ने रायसेन जिले के नगर परिषद सुल्तानपुर के प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी.एल. कैथल को अनियमितता के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। विभागीय जाँच में सामने आया कि सी.एल. कैथल के द्वारा जिला शाजापुर के पोलायकलां में पदस्थापना के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत गंभीर अनियमितताएं की गई थी। उनका यह कृत्य कर्तव्यों के प्रति लापरवाही की श्रेणी में आता है। निलंबन अवधि के दौरान कैथल का मुख्यालय कार्यालय संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं यांत्रिकी प्रकोष्ठ भोपाल निर्धारित किया गया है।

नगरीय प्रशासन आयुक्त श्री भोंडवे ने विभाग के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को सख्त चेतावनी दी है कि कर्तव्यों में लापरवाही, उदासीनता एवं गड़बढ़ी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Ad

 699 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *