Ratlam:मन की बात कार्यक्रम हेतु जिला और विधानसभा वार प्रभारी नियुक्त

  
Last Updated:  अक्टूबर 24, 2025 " 05:28 अपराह्न"

Ad

मन की बात कार्यक्रम हेतु जिला और विधानसभा वार प्रभारी नियुक्त

Ratlam: देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के अति लोकप्रिय  कार्यक्रम “मन की बात”के आगामी प्रसारण के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देशानुसार भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने इस कार्यक्रम के जिला एवं विधानसभा वार प्रभारी नियुक्त किये है। जिला प्रभारी भाजपा जिला महामंत्री महेश सोनी बनाए गए है ।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि जिलाध्यक्ष श्री उपाध्याय ने रतलाम शहर विधानसभा के लिए जिला महामंत्री जयवंत कोठारी, सैलाना विधानसभा के लिए जिला उपाध्यक्ष क्रांति जोशी, रतलाम ग्रामीण विधानसभा के लिए जिला मंत्री राजेन्द्र पाटीदार, जावरा विधानसभा के लिए जिला सह कार्यालय मंत्री राजेन्द्र सिंह गुडरखेडा और आलोट विधानसभा के जिला सह कार्यालय मंत्री अखिलेश सिंह को मन की बात कार्यक्रम का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

Ad
Ad

 452 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *