Ratlam: नापतौल विभाग ने जप्त किये असत्यापित इलेक्ट्रॉनिक्स तौल उपकरण और अमानक पैकेज बंद वस्तु

  
Last Updated:  जनवरी 22, 2026 " 06:11 अपराह्न"

नापतौल विभाग ने जप्त किये असत्यापित इलेक्ट्रॉनिक्स तौल उपकरण और अमानक पैकेज बंद वस्तु

रतलाम(स्पष्ट खबर)।  कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह और नापतौल नियंत्रक म. प्र. भोपाल ब्रजेश सक्सेना द्वारा दिये गये निर्देशों के पालन में नापतौल निरीक्षक भारत भूषण द्वारा उपभोक्ता हितों की रक्षा हेतु शहर रतलाम एवं ग्राम सुखेड़ा में विशेष जांच का अभियान चलाया जिसमें दुकानों पर उपयोग हेतु रखे गये बांट-माप, इलेक्ट्रॉनिक्स तौल उपकरणों और पैकेज बंद वस्तुओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण में केपिटल ऑटो पार्ट्स महू रोड रतलाम, एए. लोखण्डवाला महू रोड रतलाम, राठौर रेस्टोरेन्ट महू रोड रतलाम, अनिल कुमार शांतिलाल किराना ग्राम सुखेड़ा, ज्ञानचंद कन्हैयालाल किराना ग्राम सुखेड़ा, राधा नमकीन स्टोर ग्राम सुखेड़ा, श्री बालाजी कृषि सेवा केन्द्र ग्राम सुखेड़ा, रिदम ट्रेडर्स किराना ग्राम सुखेड़ा, राजेन्द्र मिष्ठान भण्डार ग्राम सुखेड़ा दुकानों पर बांट-माप, इलेक्ट्रॉनिक्स तौल उपकरणों और पैकेज बंद वस्तुओं को नियमानुसार नहीं पाये जाने पर बांट-माप, इलेक्ट्रॉनिक्स तौल उपकरणों और विक्रय हेतु प्रदर्शित करके रखे पैकेज वस्तुओं में अनियमित्ताऐं पाये जाने के कारण विधिक माप विज्ञान अधिनियम उल्लघंन और दण्डनीय होने से अपराध प्रकरण पंजीबद्ध किये गये । जांच के दौरान  विभागीय कर्मचारी एवं अन्य गोतमलाल मईड़ा, मोहनलाल खैर और मयंक गोयल उपस्थित थे।

 342 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *