विधायक कमलेश्वर डोडियार ने माही नदी के तट पर क्रांतिकारी टंटिया भील की मूर्ति का अनावरण किया

  
Last Updated:  जनवरी 25, 2026 " 05:19 अपराह्न"

Ratlam : विधायक कमलेश्वर डोडियार ने माही नदी के तट पर क्रांतिकारी टंटिया भील की मूर्ति का अनावरण किया

Sunil Singh Parihar रतलाम/सैलाना( स्पष्ट खबर)। सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार (MLA Kamleshwar Dodiyar) ने स्वतंत्रता सेनानी क्रांतिकारी टंटिया भील (मामा) की मूर्ति का अनावरण बाजना तहसील के राजापूरा गांव में माही नदी के तट पर किया ।
प्राप्त जानकारी अनुसार सैलाना एसडीएम द्वारा मूर्ति स्थापना के लिए पेसा नियम 2022 के तहत पारित किए गए मूर्ति स्थापना के प्रस्ताव के अस्वीकार के चलते राजापुरा में अनावरित करीब दस टन की मूर्ति को हाल ही में सैलाना के विधायक कमलेश्वर डोडियार ने रात करीब ढाई बजे क्रेन मशीन की सहायता से स्थापित की थी। मूर्ति अनावरण के बाद गांव में सभा आयोजित हुई जिसमें भारत आदिवासी पार्टी के संस्थापक क्रांति भाई रोत ,बांसवाड़ा जिले के बागीदोरा विधायक जय कृष्ण पटेल,अलीराजपुर जिले के नितेश अलावा, भील प्रदेश मोर्चा के मांगीलाल निनामा ने संबोधित कर भील प्रदेश की मांग दोहराई।


विधायक डोडियार ने कहा कि ग्राम सभा की शक्तियों से संविधान की पांचवीं अनुसूची और पेसा कानून 1996 जिसमे स्थानीय समस्याओं के समधान के लिए ग्राम सभा को शक्तियां दी गई है इसलिए ग्राम सभा को मजबूत करना होगा। ग्राम सभा में पारित होने पर भी मूर्ति स्थापना की अनुमति नहीं मिलना असंवैधानिक है। ग्राम सभा में प्रस्ताव होने के बाद ही मूर्ति स्थापना की गई है। जन प्रतिनिधि के नाते क्षेत्र ओर आदिवासी समाज की समस्या के लिए आगे भी संघर्ष करते रहेंगे।

Ad

स्वतंत्रता सेनानी क्रांतिकारी टंट्या मामा की मूर्ति अनावरण में आदिवासी पार्टी के जिलाध्यक्ष चंदू मैडा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष केशुराम निनामा, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राजेंद्र मेड़ा, आदिवासी पार्टी महिला जिलाध्यक्ष संगीता कटारा, अजाकस संघ के पदाधिकारी के सरपंच संघ अध्यक्ष रमेश खराडी, कविता भगोरा,ध्यानवीर डामोर,कनीराम सिंगाड़, भूरालाल राजपुरा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।।
कार्यक्रम का संचालन जिला पंचायत सदस्य शरद डोडियार ने किया वही आभार राजापुरा सरपंच बद्रीलाल मावी ने व्यक्त किया।

 427 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *