रतलाम/ जनसुनवाई में 100 आवेदन पर हुई सुनवाई

  
Last Updated:  अप्रैल 28, 2026 " 08:28 अपराह्न"

Ratlam: जनसुनवाई में 100 आवेदन पर हुई सुनवाई

रतलाम(स्पष्ट खबर)। कलेक्टर कार्यालय में आज मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की गई। कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह, सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन एवं एडीएम डॉ शालिनी श्रीवास्तव ने आवेदको को सुना एवं आवेदकों से आवेदन प्राप्त किये। जनसुनवाई में 100 आवेदन प्राप्त हुए। निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर ही उपस्थित विभागीय अधिकारियों से निराकरण करवाया गया एवं शेष आवेदनों का समय सीमा में निराकरण करने के लिए संबंधित विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया गया।

जनसुनवाई में आवेदिका हुनाबाई निवासी ग्राम रैला तहसील रावटी ने बताया कि उनके पति की मृत्यु खेत में विद्युत मोटर बंद करते समय हो गई थी। परिवार के भरण पोषण के लिऐ आर्थिक सहायता हेतु आवेदन दिया। कार्यवाही हेतु तहसीलदार रावटी को निर्देशित किया गया। आवेदक हीरालाल पिता दयाराम निवासी ग्राम कोटडी ने आवेदन दिया कि उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला था और मकान निर्माण कार्य भी कर लिया है। योजना की कुछ राशि प्राप्त हो चुकी है, लेकिन अंतिम दो किश्तें पिछले 11-12 महीनों से नहीं मिली हैं। कार्यवाही हेतु सीईओ जनपद पंचायत को  निर्देशित  किया गया।

 आवेदक बापुसिंह निवासी ग्राम बाजेड़ा ने बताया कि शासकीय भूमि पर बने  शमशान का उपयोग आसपास के गांवों के लोग दाह संस्कार के लिए करते हैं, लेकिन खाली पड़ी भूमि को देखकर कुछ लोग अतिक्रमण करने का प्रयास कर रहे हैं। निराकरण हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया।

 आवेदक रमेश पिता कारूलाल निवासी रतलाम ने आवेदन दिया कि उसके घर में सीवर चेम्बर और बाथरूम बार-बार जाम हो रहे हैं, जिससे घर में पानी भर जाता है और बीमारी का खतरा बना रहता है। संबंधित कार्यालय मे शिकायत करने के बावजूद केवल आश्वासन मिलता है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो रहा।  कार्यवाही हेतु कमिश्नर नगर निगम को निर्देशित किया गया।

 130 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *