रतलाम/ कलेक्टर के निर्देश पर आज शाम वार्डवार संध्याकालीन शिविर, समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण
Last Updated: मई 26, 2026 " 06:52 अपराह्न"
Ratlam: कलेक्टर के निर्देश पर आज शाम वार्डवार संध्याकालीन शिविर, समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण
रतलाम, 26 मई(स्पष्ट खबर)। कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न नगरीय निकायों में आज शाम 6 से 7 बजे तक विशेष वार्डवार संध्याकालीन शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविरों का मुख्य उद्देश्य स्थानीय नागरिकों की समस्याओं का मौके पर त्वरित निराकरण करना है।
प्रशासनिक आदेश के तहत न.पा. जावरा के वार्ड 01, 02 एवं 03 के लिए जवाहर बाल स्कूल रपट रोड पर शिविर लगेगा। न.प. आलोट के वार्ड 01 के लिए कारगिल चौराहा, न.प. बड़ावदा के वार्ड 01 हेतु ठीकरिया रामजी मंदिर ओटला, न.प. ताल के वार्ड 01 के लिए नगर पालिका कार्यालय शेड, न.प. नामली के वार्ड 01 हेतु शासकीय उच्चतर मा. विद्यालय नामली, न.प. पिपलोदा के वार्ड 01 हेतु आंगनवाड़ी केंद्र पिपलोदा, न.प. सैलाना के वार्ड 01 हेतु मांगलिक भवन जूनावास तथा न.प. धामनोद के वार्ड 01 हेतु प्राथमिक कन्या विद्यालय बस स्टैंड में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
जिला प्रशासन ने संबंधित वार्डों के नागरिकों से निर्धारित समय पर अपने निकटतम शिविर स्थल पर पहुंचकर समस्याओं के निराकरण एवं शासकीय योजनाओं का लाभ लेने की अपील की है।