रतलाम/ धामनोद में रहवासी जल संकट से परेशान, CMO को सौंपा ज्ञापन, समाधान नहीं तो आंदोलन

  
Last Updated:  जून 4, 2026 " 09:21 पूर्वाह्न"


रतलाम(स्पष्ट खबर)। नगर परिषद धामनोद द्वारा अमृत 2.0 योजना के तहत वार्ड क्रमांक 05 में बिछाई गई नवीन पेयजल पाइपलाइन शुरू से ही विवादों में है। नई लाइन में पर्याप्त जलदाब नहीं मिलने से रहवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

वार्ड पार्षद के साथ नागरिक बुधवार को नगर परिषद कार्यालय पहुंचे और मुख्य नगर पालिका अधिकारी पूजा गोयल को ज्ञापन सौंपकर गंभीर आरोप लगाए। रहवासियों का कहना है कि नगर परिषद के जल स्रोतों में पर्याप्त पानी होने के बावजूद नई लाइन से नाममात्र की आपूर्ति हो रही है। पिछले कई दिनों से वार्डवासी मौखिक एवं लिखित शिकायत कर रहे हैं, लेकिन नगर परिषद ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। बिना प्रेशर टेस्टिंग किए नगर परिषद पुरानी चालू लाइन को बंद करने पर आमादा है, जिससे क्षेत्र में जल संकट गहरा सकता है।

ज्ञापन में प्रमुख मांगें:
नई लाइन सुचारू होने तक पुरानी पाइपलाइन को बैकअप के रूप में चालू रखा जाए।
नई लाइन की तकनीकी जांच कर प्रेशर समस्या का तुरंत निराकरण किया जाए।
वार्ड में डाली गई 90 एम.एम. की पाइपलाइन से प्रेशर नहीं मिल रहा, अतः 110 एम.एम. की लाइन डाली जाए। नल संबंधी अधूरे कार्यों को शीघ्र पूर्ण किया जाए।
दिवस में समस्या का समाधान न होने पर वार्डवासी नगर परिषद कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन करेंगे।

वार्डवासियों ने चेतावनी दी है कि बार-बार ज्ञापन देने के बावजूद कार्य में अनावश्यक विलंब किया जा रहा है। यदि पुरानी पाइपलाइन को क्षति पहुंचाकर क्षेत्र में जल संकट पैदा किया गया तो संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
उक्त विषय में नगर परिषद सीएमओ ने नागरिकों को समस्या के समाधान करने की बात कही है।

ज्ञापन सौंपते समय वार्ड क्रमांक 05 के पार्षद जगदीश पाटीदार, श्यामलाल, नरेंद्र (बंटी) शर्मा, पूर्व उप सरपंच चमनलाल पाटीदार, नारायण, आशीष पटेल, मांगीलाल, ऊकारलाल, मुकेश, भरतलाल, जगदीश, महेश परमार, मुन्ना लाल आदि नागरिक उपस्थित थे। ज्ञापन का वाचन नरेंद्र (बंटी) शर्मा ने किया।

 525 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *