सीसीटीएनएस में उत्कृष्ट प्रदर्शन: रतलाम पुलिस प्रदेश में प्रथम, एसपी अमित कुमार सम्मानित

  
Last Updated:  जून 29, 2026 " 12:15 अपराह्न"

रतलाम (स्पष्ट खबर)। रतलाम पुलिस ने क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम (CCTNS) के संचालन में प्रदेशभर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वर्ष 2025 के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार को शनिवार को सम्मानित किया गया।

राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो, पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे मिंटो हॉल में इंटरऑपरेबल क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम (ICJS) पर एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में CCTNS के प्रभावी क्रियान्वयन में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर एसपी रतलाम श्री अमित कुमार को शील्ड प्रदान की गई।

यह उपलब्धि अपराध एवं अपराधियों से संबंधित सूचनाओं के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण संधारण, ऑनलाइन सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा डिजिटल पुलिसिंग के क्षेत्र में किए गए कार्यों के लिए मिली है।

इस अवसर पर एसपी अमित कुमार ने कहा कि यह सम्मान रतलाम पुलिस के सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों, CCTNS शाखा एवं सभी पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों के सामूहिक प्रयास, अनुशासन और तकनीकी दक्षता का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि रतलाम पुलिस भविष्य में भी नागरिकों को आधुनिक, पारदर्शी एवं तकनीक आधारित पुलिस सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है।

उल्लेखनीय है कि CCTNS के तहत सभी थानों को डिजिटल रूप से जोड़कर FIR, विवेचना और चार्जशीट से जुड़ा डेटा रियल टाइम अपडेट किया जाता है।

 81 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *