रतलाम/ सीईओ जिला पंचायत ने शहरी स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया

  
Last Updated:  जुलाई 4, 2026 " 08:44 पूर्वाह्न"

Ratlam:सीईओ जिला पंचायत ने शहरी स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया

रतलाम, (स्पष्ट खबर)। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन ने शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दिलीप नगर एवं मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक जवाहर नगर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गर्भवती महिलाओं का अनमोल पोर्टल पर पंजीयन,  उनकी स्वास्थ्य देखभाल एवं चार जांच, प्रसव की अनुमानित तिथि, दवाइयां की उपलब्धता, स्टॉक रजिस्टर, साफ सफाई की व्यवस्था, पेयजल की उपलब्धता, मरीजों को दी जा रही चिकित्सा सेवाओं की स्थिति आदि के बारे में विस्तार से जानकारी ली। मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक जवाहर नगर में एक्सपायरी डेट की दवाइयां पाई गई, जिसके लिए उचित प्रकार से दवाइयो का संधारण करने एवं एक्सपायरी डेट की दवाइयों के विनष्टीकरण की नियम अनुसार कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया। गर्भवती महिलाओं की सिकल सेल एनीमिया की जांच करने, नवजात शिशुओं की ग्रह भेंट आधारित स्वास्थ्य देखभाल करने, गैर संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत आवश्यक स्वास्थ्य और चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने के लिए निर्देशित किया गया। शहरी स्वास्थ्य केंद्र के अधीन मैदानी कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे कार्य निष्पादन की समीक्षा के दौरान गर्भवती महिलाओं के पंजीयन की स्थिति लक्ष्य के अनुरूप नहीं पाई गई, ए एन एम तथा शहरी आशा कार्यकर्ताओं को पूरे क्षेत्र में भ्रमण कर सभी गर्भवती महिलाओं का पंजीयन करके आवश्यक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने के लिए निर्देशित किया गया। कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए कर्मचारियों के निर्धारित कार्य एवं उन्हें सौंपे गए दायित्व के आधार पर निरीक्षण पंचनामा बनाया गया।

निरीक्षण के दौरान जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्रीमती अर्चना राठौर, उप जिला विस्तार एवं माध्यम अधिकारी श्रीमती सरला वर्मा, सब इंजीनियर कामिनी मालवीय, चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रभात रंजन, आशा कार्यकर्ता श्रीमती श्यामा खराड़ी, फार्मासिस्ट श्री रामेंद्र गुप्ता, नर्सिंग ऑफिसर श्रीमती मनीषा डोडियार, चिकित्सा अधिकारी डॉ अभय ओहरी, नर्सिंग ऑफिसर तरुणा मालवीय, सपोर्टिंग स्टाफ मनीषा निनामा, डाटा एंट्री ऑपरेटर हर्षिता वाघेला एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

 71 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *