रतलाम/समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर मिशा सिंह ने दिए निर्देश, मानसून तैयारियों और विकास कार्यों पर दिया जोर

  
Last Updated:  जुलाई 6, 2026 " 06:08 अपराह्न"

रतलाम,(स्पष्ट खबर)। कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीएम हेल्पलाइन, समयावधि पत्रों एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विभागवार समीक्षा कर विभाग प्रमुखों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन, एडीएम ब्रजेंद्र कुमार रावत, आयुक्त नगर निगम अनिल भाना सहित जिले के विभिन्न एसडीएम एवं विभाग प्रमुख उपस्थित रहे।

बैठक के प्रमुख बिंदु

एक पेड़ मां के नाम अभियान
कलेक्टर ने सभी विभाग प्रमुखों को अभियान के तहत स्वयं लक्ष्य निर्धारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पौधारोपण कर उसकी लोकेशन आधारित फोटोग्राफी अंकुर वायुदूत ऐप पर ऑनलाइन दर्ज की जाए।

मानसून पूर्व तैयारियां
,पंचायत स्तर तक अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी सूची साझा करें
दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में होमगार्ड जवानों की ड्यूटी लगाएं,
झरनों एवं पर्यटन स्थलों पर चेतावनी साइनेज लगवाएं,
जर्जर भवनों की विभागवार, सूची बनाकर अनुपयोगी घोषित कर डिस्मेंटल करवाएं,
पेड़ों की छटाई समय पर करवाएं

विद्युत एवं सड़क व्यवस्था
मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों को तार, ट्रांसफार्मर व्यवस्थित करने, पोल की ऊंचाई मानक अनुसार रखने, बिजली चोरी रोकने और अमानक कनेक्शन हटाने के निर्देश दिए।

नगर निगम आयुक्त को सड़कों के गड्ढे भरवाने और जल निकासी दुरुस्त करने के निर्देश दिए ताकि बारिश में दुर्घटनाएं न हों। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत मलवासा पाइंट का रेलवे अधिकारियों के साथ संयुक्त भ्रमण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने को कहा।

अन्य महत्वपूर्ण निर्देश
शासकीय योजनाओं में बैंक आधारित भुगतान के लिए हर शुक्रवार हितग्राहियों को बैंक ले जाकर लाभ दिलाएं
सभी विभागों में रूफ वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित करवाएं
एसडीएम जावरा को जावरा चौपाटी से रास्ते की जमीन की रजिस्ट्री का मौके पर परीक्षण और मुख्यमंत्री की घोषणा अनुसार खेल मैदान के लिए स्थान चिन्हित करने के निर्देश
2047 विजन डॉक्यूमेंट के लिए विभाग अधोसंरचना एवं नवाचार आधारित प्रस्ताव तैयार कर जनप्रतिनिधियों से समन्वय करें
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का अधिक लोगों को लाभ दिलाएं
डीन मेडिकल कॉलेज, एसपी ऑफिस एवं कलेक्टर ऑफिस में सोलर टॉप लगवाएं

बैठक के अंत में अंतर विभागीय समन्वय के साथ लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर भी चर्चा की गई।

 56 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *