रतलाम/भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने जिला कार्यालय पर की श्रद्धांजलि अर्पित

  
Last Updated:  जुलाई 23, 2026 " 02:33 अपराह्न"

Ratlam:भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने जिला  कार्यालय पर की श्रद्धांजलि अर्पित

रतलाम,(स्पष्ट खबर)। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वर्गीय संजय यादव को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने जिला  कार्यालय पर की श्रद्धांजलि अर्पित की ।
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय संजय यादव ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में दो पीढ़ियों से सेवा करते हुए राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा।

भारतीय जनता पार्टी में नगर महामंत्री, नगर अध्यक्ष और अंततः भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में उन्होंने संगठन को मजबूती प्रदान की। यादव समाज में भी उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर समाज को नई दिशा देने का कार्य किया।उनका सरल स्वभाव, संगठन के प्रति समर्पण, कार्यकर्ताओं के प्रति आत्मीयता और समाज सेवा का भाव सदैव हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा।
सभा में  ऐसी पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने तथा शोकाकुल परिवार और समस्त शुभचिंतकों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की गई । इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, मोर्चा के प्रदेश मंत्री बलवंत भाटी, मोर्चा के शासन की योजनाओं के सह प्रभारी आशीष सोनी पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष संदीप यादव ने विचार रखे।संचालन जिला महामंत्री चेतन टाक द्वारा  किया गया । इस अवसर पर उपाध्यक्ष रवि पंवार,आशीष चौहान,आलोक राठौड़,विकास देवड़ा,नीरज परमार,कचरु राठौड़,मेकुश लखेरा,संतोष बैरागी सहित कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

 106 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *